फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The future direction of Chandigarh will be decided, the Chief Secretary sought action plan from the departments

Chandigarh News: चंडीगढ़ के भविष्य की दिशा तय होगी, मुख्य सचिव ने विभागों से मांगा एक्शन प्लान

Wed, 07 Jan 2026 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The future direction of Chandigarh will be decided, the Chief Secretary sought action plan from the departments
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के फ्यूचर रोडमैप को अंतिम रूप देने की दिशा में प्रशासन ने तेजी बढ़ा दी है। मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने प्रशासन के सभी प्रमुख विभागों से विस्तृत एक्शन प्लान मांगा है। एस्टेट ऑफिस, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड, स्वास्थ्य, परिवहन सहित अन्य विभागों को दो अलग-अलग ड्राफ्ट एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। पहला ड्राफ्ट उन योजनाओं का होगा, जो 100 दिनों के भीतर पूरी की जा सकती हैं, जबकि दूसरा ड्राफ्ट 100 दिन से अधिक समय में पूरी होने वाली परियोजनाओं से जुड़ा होगा।
विज्ञापन

मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद कई विभागों ने अपना एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। सभी विभागों के इनपुट को मिलाकर कंसॉलिडेटेड ड्राफ्ट अगले सप्ताह होने वाली बैठक में मुख्य सचिव के समक्ष रखा जाएगा। कुछ विभागों के सुझाव अभी शामिल किए जाने बाकी हैं, जिसके लिए सेक्रेटरी स्तर के अधिकारियों से फीडबैक मांगा गया है। जिन बिंदुओं को ड्राफ्ट में जगह नहीं मिली है, उन्हें अलग से भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आईटी विभाग, सिटको, चुनाव शाखा और कृषि विपणन बोर्ड से जुड़े शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म एक्शन पॉइंट्स में जरूरत के अनुसार संशोधन किया जा सकता है।
विज्ञापन


कृषि, आईटी और सिटको पर खास फोकस
प्रशासन ने कृषि बोर्ड, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और सिटको से जुड़ी योजनाओं की अलग कार्ययोजना तैयार की है। कृषि बोर्ड के तहत सेक्टर-39 मंडी की दुकानों के टेंडर जल्द निपटाने और लंबित एनओसी व वैधानिक स्वीकृतियों को तय समय में मंजूरी देने के निर्देश दिए गए हैं। आईटी विभाग के लिए चंडीगढ़ डाटा सेंटर के आधुनिकीकरण और पब्लिक ग्रेवांस पोर्टल को समयबद्ध तरीके से शुरू करने पर जोर दिया गया है। वहीं सिटको की संपत्तियों को पीपीपी मोड पर चलाने, यूनिट-वार वित्तीय विश्लेषण करने और ऑफ-सीजन में होटलों की ऑक्यूपेंसी बढ़ाने की रणनीति बनाने का प्रस्ताव है। साथ ही आईओसीएल के सहयोग से पेट्रोल पंप शुरू करने की योजना भी शामिल है। प्रशासन का मानना है कि इससे कार्यप्रणाली सुधरेगी और राजस्व के साथ-साथ नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed