फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The fugitive who was harassing the female employee of Play Way School for several months was caught and sent to Budail jail.

Chandigarh News: प्ले वे स्कूल की महिला कर्मी को कई महीने से परेशान करने वाला भगोड़ा काबू, बुड़ैल जेल भेजा

Mon, 02 Oct 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
The fugitive who was harassing the female employee of Play Way School for several months was caught and sent to Budail jail.
चंडीगढ़। शहर के एक प्ले वे स्कूल में काम करने वाली महिला को कई महीनों तक परेशान करने वाले भगोड़े को पीओ एवं समन सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वरिंदर सिंह सेक्टर-28सी का रहने वाला है। उसके खिलाफ 354-डी(1)(2) और 509 के तहत सेक्टर 39 थाना पुलिस ने 7 जून, 2019 को मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता महिला ने कहा था कि वह शहर के एक प्ले वे स्कूल में काम करती है। आरोपी वहां पर फोटोकॉपी मशीन पर काम करता था। वह स्कूल में उसे परेशान कर रहा था। वहीं, शिकायतकर्ता के घर के बाहर आकर भी तंग-परेशान करने लगा था। उसके खिलाफ कई बार शिकायतें की गई और वह हर बार माफी मांग फिर से तंग करना शुरू कर देता था। आरोपी को नौकरी से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन

आरोपों के अनुसार आरोपी ने एक दिन शिकायतकर्ता की कार का शीशा तोड़ दिया और एक बार स्कूल बस का भी शीशा तोड़ दिया। मामले में सेक्टर-39 थाने में शिकायत दी मगर आरोपी की मां ने थाने में आकर कहा कि वह आगे से ऐसा नहीं करेगा। लिखित में देने के बावजूद आरोपी ने वही हरकतें शुरू कर दी थी। पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो वह दूसरे नंबरों से उन्हें परेशान करने लगा। यही नहीं शिकायतकर्ता स्कूल के प्रिंसीपल को फोन कर शिकायतकर्ता और उसके परिवार के लिए गलत शब्दावली प्रयोग करता था। वह पीड़िता को मार्च से अगस्त माह तक लगातार परेशान करता रहा। ऐसे में पुलिस ने उसके खिलाफ आपराधिक मुकद्दमा दायर किया। हालांकि आरोपी अदालत की पेशियों पर नहीं आया और उसे 19 अगस्त 2023 को भगौड़ा करार दिया गया था। अब उसे बुड़ैल जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed