{"_id":"600de4868ebc3e340a04ae29","slug":"the-fraudster-sent-to-jail-who-cheated-by-female-voice-chandigarh-news-pkl4017819105","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की की आवाज निकाल ठगी करने वाला भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की की आवाज निकाल ठगी करने वाला भेजा जेल
विज्ञापन
चंडीगढ़। पांच दिन पहले चंडीगढ़ की साइबर सेल ने ग्रेटर नोएडा से एक नाइजीरियन को फेसबुक पर युवती की फोटो लगाकर सॉफ्टवेयर की मदद से लड़की की आवाज निकालकर लोगों से ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार करके चार दिन का रिमांड लिया था। मामले में रविवार को साइबर सेल ने आरोपी फ्रैंसिस इमेका डूरओबसी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार अगस्त 2020 को साइबर सेल को दी शिकायत में सेक्टर-21 निवासी साधो सिंह ने बताया था कि उसके फेसबुक मैसेंजर पर एक मोबाइल नंबर आया, जिस पर व्हॉटसएप के जरिए जुड़ने को कहा गया। इस पर जुड़ते ही महिला ने खुद का नाम ब्रैंडा माना कावा बताकर कहा कि वह यूके से बात कर रही है। पति की मौत के बाद वह गरीबों को लाखों रुपये बांटकर मदद करना चाहती हैै। 18 मई को कोरियर छुड़वाने के एवज में 48,700 रुपये फीस जमा करवाने के बाद 20 हजार रुपये और जमा करवाए। इसके बाद उन्होंने कहा कि यूनाइटेड नेशन ऑफिस से कागज बनवाने के लिए एक लाख 60 हजार और जमा करवाना होगा, जिसके बाद 80 हजार और 39,350 रुपये और जमा करवा दिए।
इस तरह अलग-अलग तरह से झांसा देकर जालसाजों ने 14 लाख 62 हजार 730 रुपये ठगकर उसका फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कर दिया। शिकायत पर साइबर सेल की टीम ने उक्त आरोपी को ग्रेटर नोएडा से दबोचकर कब्जे से 14 मोबाइल, 7 डेबिट कार्ड, एक लैपटॉप, तीन पासबुक और एक पैन ड्राइव बरामद की। बुधवार को टीम ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड हासिल किया। पूछताछ में सामने आया कि रोजाना खर्च को पूरा करने के लिए उसने ठगी की। वह दस हजार रुपये देकर जरूरतमंदों से खाता खरीदकर ठगी के रुपये उसमें जमा करवाता था।