फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The financial condition of the corporation is bad, the mayor asked for Rs 200 crore from the administration.

Chandigarh News: निगम की वित्तीय स्थिति खराब, मेयर ने प्रशासन से मांगे 200 करोड़ रुपये

Fri, 05 Jul 2024 06:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
The financial condition of the corporation is bad, the mayor asked for Rs 200 crore from the administration.
चंडीगढ़। नगर निगम फिर खराब वित्तीय स्थित से जूझ रहा है। विकास कार्यों के नए टेंडर रुक गए हैं। निगम के पास पैसे न होने से सदन से पास एजेंडों के भी टेंडर नहीं लग पा रहे। इन हालात में मदद के लिए मेयर कुलदीप कुमार ने प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा को पत्र लिखा है और अतिरिक्त 200 करोड़ रुपये की मांग की है। मेयर ने अन्य कई मुद्दे भी उठाए हैं।मेयर ने गांवों में लाल डोरा के बाहर बिजली कनेक्शन की तर्ज पर पानी के कनेक्शन देने की भी मांग की है। वर्ष 2019 में वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा भगवान वाल्मीकि की जयंती मनाने के लिए निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दिए गए विज्ञापन के नोटिस को वापस लेने की मांग की है। कहा है कि पहले प्रशासन के अधिकारियों और पार्षदों की एक बैठक होती थी, उसे भी शुरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने पंजाब नगर निगम अधिनियम, 1976 की धारा 90 (6) (ए) (बी) और (सी) के प्रावधानों के तहत करों की आय जारी करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सलाहकार को नगर निगम की वित्तीय स्थिति के बारे में भी बताया। लिखा है कि आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्वीकृत अनुदान सहायता के अतिरिक्त 200 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। उन्होंने नगर निगम को चौथे दिल्ली वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार अनुदान सहायता जारी करने का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed