फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The final of women's cricket tournament will be held between UTCA and DDCA teams.

Chandigarh News: यूटीसीए और डीडीसीए की टीमों के बीच होगा महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल

Sun, 24 Nov 2024 06:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
The final of women's cricket tournament will be held between UTCA and DDCA teams.
चंडीगढ़। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन चंडीगढ़ ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को 176 रन के बड़े अंतर से हराकर रमा अत्रे मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुकाबला चंडीगढ़ क्रिकेट इंस्टीट्यूट ग्राउंड कैंबवाला में खेला गया। यूटीसीए चंडीगढ़ की कुमारी शिबी ने 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूटी क्रिकेट एसोसिएशन चंडीगढ़ ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन बनाए। ओपनर निकिता नैन और दीप्ति वालिया ने 97 रन की मजबूत साझेदारी की। निकिता नैन ने 56 रन, सुमन राजपूत ने 54 रन, मोनिका पांडे ने 54 रन, दीप्ति वालिया ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में एचपीसीए की ओर से वंशिका ठाकुर ने दो विकेट, अनाहिता सिंह और धन्या लक्ष्मी शर्मा ने 1-1 विकेट झटका। जवाब में एचपीसीए 29.5 ओवर में 9 विकेट पर 78 रन ही बना पाई। चंडीगढ़ के गेंदबाज कुमार सिब्बी और मोनिका बिश्नोई दोनों ने 3-3 विकेट, प्रियंका ने 2 विकेट और अर्शबन्नी कौर ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन


आईटी पार्क के महाजन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने जेएंडके क्रिकेट एसोसिएशन को 74 रन से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। डीडीसीए की सुनीति सोनी (3 विकेट और 11 रन) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित की गईं। डीडीसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 179 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनाक्षी डी ने 47 रन, पूर्वा सिवाच ने 29 रन, साची ग्रोवर ने 28 रन बनाए, जबकि कशिश ने नाबाद 17 रन बनाए। गेंदबाजी में जेएंडके की गेंदबाज संध्या और जमीला शुभम दोनों ने 2-2 विकेट हासिल लिए, जबकि चित्रा सिंह जामवाल ने 1 विकेट चटकाया। जवाब में जेएंडके क्रिकेट एसोसिएशन की टीम 33.5 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई।

डीडीसीए की ओर से बल्लेबाजी करते हुए संजना ने 29 रन, बिस्मा ने 23 रन और भवन दीप कौर ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में सुनीति सोनी ने 3 विकेट, मेधवी बिधूड़ी ने 2 विकेट और रागनी ने 1 विकेट झटका। रविवार को महाजन क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल मैच सुबह 9.30 से यूटीसीए और डीडीसीए की टीमों के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed