फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The exhibition showcases the harmonious union of colours, emotions and nature.

Chandigarh News: प्रदर्शनी में दिखी रंगों, भावनाओं और प्रकृति के मधुर मिलन की अभिव्यक्त

Sun, 12 Oct 2025 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The exhibition showcases the harmonious union of colours, emotions and nature.
चंडीगढ़। सेक्टर-6 के पंजाब कला भवन में शनिवार को चित्रकार चिताक्षी एस की द साउंड ऑफ कलर नाम से एकल कला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद मनीष तिवारी ने किया। सांसद ने चिताक्षी एस की कला प्रदर्शनी को सराहा। प्रदर्शनी शोभा सिंह आर्ट गैलरी में लगी है।
विज्ञापन

पंजाब कला भवन के प्रांगण में समारोह के बाद बेसमेंट में आर्ट गैलरी में लगी प्रदर्शनी के उद्घाटन का मौका आया तो उसी समय बिजली चली गई। उसके बाद सांसद मनीष तिवारी व अन्य लोगों ने बिजली आने का इंतजार किया। करीब 10 मिनट के बाद बिजली आई। उसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन के लिए मनीष तिवारी गैलरी में गए। पंजाब कला भवन में जनरेटर नहीं होने के कारण यह स्थिति आती है। कई बार कार्यक्रम के दौरान बिजली चले जाने के कारण कार्यक्रम प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

कलाकार चिताक्षी एस ने बताया कि साउंड ऑफ कलर्स से आशय है कि रंगों की भी आवाज होती है। जब आप प्रदर्शनी देखेंगे तो पता चलेगा कि रंगों की आवाज क्या है। यह प्रदर्शनी रंगों, भावनाओं और प्रकृति के मधुर मिलन को अभिव्यक्त करती है। यह प्रदर्शनी 19 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

द साउंड ऑफ कलर्स केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि रंगों के माध्यम से भावनाओं, स्मृतियों और प्रकृति की ध्वनियों को दर्शाने वाली है। प्राकृतिक दृश्यों, कोमल पुष्प चित्रों और अमूर्त रचनाओं का संग्रह प्रस्तुत किया गया है।
इस प्रदर्शनी के साथ-साथ चिताक्षी एस. की नई पुस्तक द साउंड ऑफ कलर्स का भी विमोचन किया गय। यह पुस्तक उनके वर्षों की कलात्मक यात्रा का एक संकलन है।

उन्होंने कहा कि उनके लिए हर रंग एक ध्वनि है। प्रकृति, भावना और स्मृति की एक प्रतिध्वनि है। यह संग्रह उन्हीं ध्वनियों को दृश्य रूप देने का मेरा प्रयास है, ताकि दर्शक रंग को एक लय और स्पंदन के रूप में महसूस कर सकें।



पंजाब कला भवन मे रंधावा सभागार में गीत संगीत के कार्यक्रम में भी बिजली जाने के कारण परेशानी आई। गीत प्रस्तुत होने के बाद कुछ देर इंतजार करना पड़ा। यह सिलसिला बार-बार होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed