{"_id":"61ca251fd6171f130031820b","slug":"the-exam-will-be-conducted-through-both-online-and-offline-mode-chandigarh-news-pkl437455455","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सीसीईटी डिप्लोमा विंग समेत पंजाब के इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों का संघर्ष काम आया। आखिरकार पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ तकनीकी एजुकेशन को कॉलेजों को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से परीक्षा कराने का आदेश जारी करना पड़ा। इससे हजारों छात्रों को राहत मिली। इन छात्रों की परीक्षाएं जनवरी के दूसरे सप्ताह में हो सकती हैं।
इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहे छात्रों को पता लगा था कि उनकी परीक्षा ऑफलाइन करवाने के लिए सेंटर बनाए जा रहे हैं। इसे लेकर छात्रों ने विरोध दर्ज कराया। पहले दिन प्रदर्शन किया, लेकिन उसका असर नहीं हुआ। उसके बाद छात्रों को सड़क जाम करने से लेकर रातभर प्रदर्शन तक करना पड़ा। इसका संदेश उच्चाधिकारियों तक पहुंचा और आखिरकार पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ तकनीकी एजुकेशन के अफसर जागे। उन्होंने छात्रों की समस्या को समझा। क्योंकि कोरोना का नया स्वरूप सामने आ रहा है। इसे लेकर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, इसलिए परीक्षाएं ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से कराने के आदेश जारी कर दिए गए। कॉलेज छात्रों से जानकारी लेंगे कि छात्र किस माध्यम से परीक्षा देंगे और उसी तरह से छात्रों के लिए व्यवस्थाएं की जाएंगी। वहीं, छात्रों का कहना है कि वह ऑनलाइन माध्यम से ही परीक्षा देंगे।