{"_id":"69b5c8c51882ffd2db05d0a3","slug":"the-electronics-market-boomed-due-to-the-shortage-of-gas-cylinders-chandigarh-news-c-16-pkl1091-970661-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गैस सिलिंडर की किल्लत से इलेक्ट्रॉनिक बाजार में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गैस सिलिंडर की किल्लत से इलेक्ट्रॉनिक बाजार में उछाल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में रसोई गैस सिलिंडर की कमी का असर अब इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। गैस न मिलने से लोग खाना बनाने के लिए इंडक्शन, इलेक्ट्रिक केतली और राइस कुकर जैसे उपकरणों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इससे बाजार में अचानक मांग बढ़ गई है और कई दुकानों पर सामान जल्दी खत्म हो रहा है।
चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष और इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी अजय गुप्ता के अनुसार बड़े ब्रांड के कई उत्पाद बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। खासकर कमर्शियल इंडक्शन की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि जो सामान पहले एक महीने में बिकता था, वह अब एक-दो दिन में ही खत्म हो रहा है। हल्लोमाजरा के कारोबारी अजय झा के अनुसार इंडक्शन की मांग सबसे अधिक है लेकिन सप्लाई कम होने से ग्राहकों को परेशानी हो रही है। कारोबारियों का कहना है कि मांग करीब 10 गुना तक बढ़ गई है जबकि स्टॉक सीमित होने से कई ग्राहक खाली हाथ लौट रहे हैं।
विज्ञापन