फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road in Chandigarh Sector-25 was repaired but started breaking after three days

चंडीगढ़ का हाल: निगम चुनाव के लिए ठीक करवाई सड़क, ‘चुनाव’ तक भी नहीं टिकी, पड़े बड़े-बड़े गड्ढे

Sun, 12 Dec 2021 01:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 12 Dec 2021 01:54 AM IST
सार

पंजाब यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-3 (टी-प्वाइंट), शमशान घाट से होते हुए सेक्टर-25 की लाइटों तक जाने वाली सड़क कई जगह से टूट गई थी। इसे ठीक करने के लिए यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने करीब दो दिन लगाकर कई हिस्सों को ठीक किया और सड़क की एक परत बिछा दी।

विज्ञापन
Road in Chandigarh Sector-25 was repaired but started breaking after three days
चंडीगढ़ में टूटी पड़ी सड़क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में एक हफ्ते पहले सेक्टर-25 स्थित शमशान घाट के सामने की सड़क को ठीक किया गया था। सड़क को ठीक करने के लिए इस कदर घटिया क्वालिटी के सामान का इस्तेमाल किया गया कि यह तीन दिन बाद ही टूटनी शुरू हो गई। सात दिन बीतने के बाद सड़क को ठीक करने के लिए जो परत बिछाई गई, उसमें ही बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।

विज्ञापन


चुनावी माहौल में कोई नुकसान न हो इसलिए इस सड़क को ठीक कराने के लिए विभाग को कहा गया था। चुनाव के लिए इस सड़क को ठीक किया गया, लेकिन चुनाव खत्म होने से पहले ही ये टूट गई। अब दूसरी बार बनाने की नौबत आ गई है। 
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-3 (टी-प्वाइंट), शमशान घाट से होते हुए सेक्टर-25 की लाइटों तक जाने वाली सड़क कई जगह से टूट गई थी। इसे ठीक करने के लिए यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने करीब दो दिन लगाकर कई हिस्सों को ठीक किया और सड़क की एक परत बिछा दी। तीन दिन बाद ही नई बिछाई गई सड़क से बजरी अलग होने लगी और कुछ ही दिन में गड्ढे बन गए। कई जगह से नई बिछाई पूरी परत ही हट गई है। ये सबकुछ घटिया क्वालिटी के सामान का इस्तेमाल करने के वजह से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क काफी दिन से खराब थी। मुझे किसी ने शाम को इसकी जानकारी दी तो अन्य अधिकारियों को फोन कर इसे ठीक कराने के लिए कहा। मध्य मार्ग पर एक जगह काम चल रहा था तो कर्मचारियों ने वहां से सामान लाकर रात में ही सड़क को ठीक कर दिया, जिसकी वजह से वह खराब हो गई है। यहां के लिए अलग बजट खर्च नहीं किया गया है। जहां काम चल रहा था, वहीं से सामान लाकर यहां लगाया गया था। -सीबी ओझा, चीफ इंजीनियर

 

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक की सड़क भी खराब

यूटी प्रशासन इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1में सीटीयू वर्कशॉप से हल्लोमाजरा चौक तक की सड़क को चौड़ा करने और दो लेन करने का काम कर रहा है। करीब दो महीने पहले यहां सड़क बनाई गई जो अब कई जगह से टूट गई है। लोगों ने आरोप लगाया कि यहां बड़ा घोटाला हुआ है, जिसकी वजह से सड़कें टूटनी शुरू हो गई है। हालांकि चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने कहा कि वो सड़क अभी बनी नही है। सिर्फ एक परत बिछाई गई है। नियमों के तहत जहां सड़क को बढ़ाया जाता है, वहां एक परत बनाने के बाद सड़क को कुछ महीने के लिए छोड़ दिया जाता है, ताकि सड़क अच्छे से बैठ जाए। जहां सड़क ज्यादा टूटी है, उसे ठीक किया जा रहा है। सड़क की दूसरी व आखिरी लेयर मार्च महीने में बिछाई जाएगी। इसके बाद सड़क नहीं टूटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed