{"_id":"583332984f1c1bb404b3a400","slug":"the-effect-of-notbandi-ut-administration-employees-will-pay-in-cash","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी का असर: यूटी प्रशासन अपने कर्मचारियों को देगा कैश में सैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी का असर: यूटी प्रशासन अपने कर्मचारियों को देगा कैश में सैलरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Nov 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
यूटी प्रशासन अपने कर्मचारियों को देगा कैश में सैलरी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंद होने के बाद यूटी प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए सैलरी में से 10 हजार रुपये नगद देने का फैसला लिया है। यह नगदी उन्हीं कर्मचारियों को दी जाएगी जो पर्सोनल विभाग के पास इसके लिए अपना आवेदन देंगे।
10 हजार नगद देने के बाद सैलरी की बाकी राशि पहले की तरह बैंक खातों में ही आएगी। पंजाब और हरियाणा अपने कर्मचारियों के लिए इस तरह की घोषणा पहले ही कर चुके थे। इसे देखते हुए यूटी प्रशासन ने भी अपने कर्मचारियों के हित में यह फैसला लिया है।
इन दिनों बैंक में कैश लेने और देने वालों की लंबी लाइनें लग रही हैं। बैंकों में पर्याप्त कैश ही उपलब्ध नहीं है। इससे लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन सब दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को 10 हजार तक नगद देने का फैसला किया है।

पर्सोनल विभाग ने कैश चाहने वाले कर्मचारियों के मांगे नाम
हालांकि, बैंक से एक दिन या सप्ताह में 24 हजार तक निकालने की सीमा तय की गई है। लेकिन बैंकों में कैश कम होने के कारण इतनी राशि बहुत कम लोगों को ही दी जा रही है। चंडीगढ़ में यूटी प्रशासन के करीब 15 हजार नियमित कर्मचारी हैं।
इन कर्मचारियों को इस फैसले का लाभ मिलेगा। यूटी के कर्मचारियों ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है। कर्मचारियों ने बताया कि कैश से उनके जरूरी काम प्रभावित नहीं होंगे। उन्हें पैसों के लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा।
कैश कहां से आएगा
बैंकों में कैश की बहुत बड़ी दिक्कत चल रही है। बैंकों को कैश बहुत कम मिल रहा है। इस कारण लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से कैश नहीं मिल रहा है। अब देखना यह होगा कि यूटी प्रशासन अपने कर्मचारियों के लिए कैश का इंतजाम कहां से करेगा। इसके लिए प्रशासन को 10 करोड़ से अधिक कैश की जरूरत पड़ेगी।