{"_id":"6a27302a93792e3c130319a5","slug":"the-discovery-of-the-body-of-a-12-year-old-boy-in-dhanas-lake-with-injuries-on-his-face-has-caused-a-sensation-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1040722-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: धनास लेक में 12 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी, मुंह पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: धनास लेक में 12 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी, मुंह पर मिले चोट के निशान
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास लेक के किनारे सोमवार शाम 12 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। झील के पास शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्चे की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। प्रारंभिक जांच में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चा झील के आसपास मछली पकड़ने के लिए भी आया हो सकता है, लेकिन हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। बच्चे के मुंह पर चोट के निशान मिलने के कारण पुलिस इस मामले की जांच हत्या के एंगल से भी कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर बच्चे की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मौत के कारणों और परिस्थितियों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।