फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The demand for silver and gold plated jewellery has increased due to the rising prices of gold.

Chandigarh News: सोने की महंगाई से बढ़ी चांदी की गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी की मांग

Mon, 26 Jan 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The demand for silver and gold plated jewellery has increased due to the rising prices of gold.
चंडीगढ़। शादी के सीजन में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी ने आम लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। 24 कैरेट सोने का भाव अब लगभग 1 लाख 61 हजार रुपये प्रति तोला तक पहुंच गया है, जबकि साल की शुरुआत में यह करीब 1 लाख 37 हजार रुपये प्रति तोला था। यानी इस दौरान सोना करीब 24 हजार रुपये प्रति तोला महंगा हो चुका है। वहीं पिछले एक साल में सोने की कीमतों में करीब 80 हजार रुपये प्रति तोला तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस महंगाई का असर शादी-विवाह और पारिवारिक आयोजनों में होने वाली खरीददारी पर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में ज्वेलरी बाजार ने किफायती और व्यावहारिक विकल्प तैयार किया है। अब चांदी के बेस पर गोल्ड प्लेटेड डिजाइनर गहने लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। ये गहने देखने में बिल्कुल सोने जैसी चमक और लुक देते हैं, लेकिन कीमत में काफी सस्ते हैं।
विज्ञापन


सोने जैसी चमक, पर बजट में आसान
व्यापारियों का कहना है कि महंगाई के बावजूद बाजार में खरीददारी पूरी तरह से ठहरी नहीं है। लोग अपने बजट के अनुसार विकल्प तलाश रहे हैं। हल्के वजन के सोने के गहने और चांदी के गोल्ड प्लेटेड डिजाइन अब तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर ज्वैलर्स के मालिक महेन्द्र खुराना ने बताया कि सोने के लगातार बढ़ते दामों को देखते हुए चांदी के बेस पर गोल्ड प्लेटेड डिजाइनर ज्वेलरी की मांग तेजी से बढ़ रही है। यह ज्वेलरी किफायती होने के साथ-साथ देखने में बिल्कुल सोने जैसी लगती है। इन्हें बनाने के लिए वही कारीगर काम कर रहे हैं जो शुद्ध सोने की ज्वेलरी बनाते हैं, इसलिए डिजाइन और क्वालिटी में कोई कमी नहीं रहती।

हल्के वजन के सोने और चांदी के गहने बना रहे बाजार में रौनक
मनीमाजरा स्थित आत्माराम ज्वैलर्स के मालिक मनप्रीत का कहना है कि महंगाई बढ़ने के बावजूद लोग खरीददारी कर रहे हैं। चांदी में अब पहले से कहीं बेहतर और आधुनिक डिजाइन बनने लगे हैं। उन्होंने बताया कि शादी के मौसम में हल्के वजन के सोने और चांदी के गहनों की मांग बढ़ रही है और ग्राहक इन नए विकल्पों को काफी पसंद कर रहे हैं।

ज्वेलरी बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि के बीच चांदी की गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी ने एक व्यवहारिक विकल्प के रूप में अपनी जगह बना ली है और शादी सीजन में बाजार में रौनक बनाए रखने में यह अहम भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed