{"_id":"688cd9604883476ed60a2ed3","slug":"the-culprits-of-sanjay-vermas-murder-will-not-be-spared-action-will-be-taken-on-the-conspiracy-of-gangster-lawrence-gang-cm-mann-chandigarh-news-c-16-1-pkl1079-779148-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय वर्मा की हत्या के दोषियों को नहीं बख्शेंगे, गैंगस्टर लॉरेंस गैंग की साजिश पर होगा एक्शन : सीएम मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय वर्मा की हत्या के दोषियों को नहीं बख्शेंगे, गैंगस्टर लॉरेंस गैंग की साजिश पर होगा एक्शन : सीएम मान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
चंडीगढ़/अबोहर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अबोहर में न्यू वियरवेल शोरूम के मालिक संजय वर्मा के परिवार से मुलाकात की। सीएम मान ने संजय वर्मा के भाई जगत वर्मा से मुलाकात कर दुख साझा किया।
8 जुलाई को फाजिल्का के अबोहर में न्यू वियरवेल शोरूम के मालिक संजय वर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ सामने आया था। सीएम मान और केजरीवाल ने जब संजय वर्मा के भाई जगत वर्मा से मुलाकात की तो उन्होंने सीएम मान से इस हत्या के पीछे के असल कारण और साजिश का पता लगाने की मांग की।
सीएम मान ने कहा कि हत्या के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इस हत्या की साजिश के आरोपियों पर भी एक्शन लेगी। इस दौरान पंजाब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन
इस दौरान सीएम मान और केजरीवाल ने जगत वर्मा से कहा कि यह न केवल परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है बल्कि समाज के लिए भी एक गहरी हानि है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुःखद घड़ी में पंजाब सरकार उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी है।
हत्याकांड में शामिल दो गैंगस्टरों को पुलिस कर चुकी ढेर
सीएम मान ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि संजय वर्मा की हत्या में शामिल दो गैंगस्टर पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में पहले ही मारे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया कि इस घटना में पूर्ण न्याय दिया जाएगा और इस घिनौने अपराध में संलिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।