फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The court gave permission to the youth accused of smuggling two kilos of hashish to take the exam.

Chandigarh News: दो किलो चरस तस्करी के आरोपी युवक को परीक्षा देने के लिए कोर्ट ने दी इजाजत

Tue, 26 Dec 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
The court gave permission to the youth accused of smuggling two kilos of hashish to take the exam.
चंडीगढ़। जिला अदालत ने दो किलो चरस की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए आरोपी को परीक्षा में शामिल होने के लिए जमानत दे दी है। जमानत पाने वाले आरोपी की पहचान सेक्टर-56 के रहने वाले अंकित के रूप में हुई है। अदालत की ओर से यह जमानत आरोपी को केवल एग्जाम वाले दिन के लिए ही मिली है। मामले में पुलिस ने याचिकाकर्ता आरोपी अंकित को सेक्टर-7 से उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी कार में सवार थे, लेकिन पुलिस को देखकर कार को भगाने लगे। पुलिस ने जब उन्हें काबू किया तो उनके पास उक्त चरस बरामद हुई थी।
विज्ञापन

दायर की याचिका में आरोपी के वकील विजय कुमार ने कहा कि वह जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बीए कर रहा है। 26 दिसंबर से 20 जनवरी तक उसके एग्जाम हैं। जिसके लिए उसने कोर्ट से जमानत मांगी। हालांकि पुलिस ने कहा कि उसके एग्जाम 26 दिसंबर, 9 जनवरी, 15 जनवरी और 20 जनवरी है। उसका एग्जामिनेशन सेंटर मोहाली में है। उससे भारी मात्रा में चरस पकड़ी गई है। मामले में अदालत ने सभी तथ्यों और दलीलों को सुनने के बाद अंतरिक जमानत को मंजूर करते हुए पुलिस को आदेश दिए कि उसे केवल एग्जाम के दिन पुलिस हिरासत में परीक्षा केंद्र ले जाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed