फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The country's first biggest mermaid carnival starts for tribal people

Chandigarh News: देश का पहला सबसे बड़ा जलपरी कार्निवाल ट्राईवासियों के लिए शुरू

Fri, 08 Aug 2025 12:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The country's first biggest mermaid carnival starts for tribal people
मनीमाजरा। देश का पहला सबसे बड़ा जलपरी कार्निवाल ट्राइसिटी वासियों के लिए मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड चौराहे के पास सर्कस ग्राउंड में शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी और चंडीगढ़ भाजपा इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने वीरवार अपने कर कमलों से जलपरी कार्निवाल का शुभारंभ किया। विदेशी ट्रेंड स्कूबा डाइवर्स की पानी के साथ अठखेलियां और करतब देख संजय टंडन अचंभित हो गए। उन्होंने इन कलाकारों की प्रशंसा की। इस कार्निवल में करीब 20 सदस्यों वाले विदेशी सी स्कूबा डाइवर्स अपनी कलाबाजियों और करतब से विजिटर्स को आकर्षित और रोमांचित करेंगे। यह स्कूबा डाइवर्स पूरी तरह से प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त हैं।
विज्ञापन

डाइवर्स की सराहना करते हुए संजय टंडन ने कहा कि ट्राइसिटी वासियों के लिए यह अपने आप मे अनूठा तजुर्बा है। इन कलाकारों की पानी के अंदर अठखेलियां और कलाबाजियों को देख लोग निश्चित रूप से रोमांचित होंगे। उन्होंने कहा कि आयोजक चार दशक से भी अधिक समय से शहरवासियों का मनोरंजन करते रहे हैं और हर बार कुछ नया और अलग ही पेश करते हैं।
विज्ञापन

अपेक्स इंटरनेशनल के निदेशक सुनील कुमार गोयल और अलंकेश्वर भास्कर ने बताया कि चंडीगढ़ शहर में देश का सबसे बड़ा और अपनी तरह का पहला जलपरी कार्निवाले पेश किया गया है। जिसमें विदेशी सी स्कूबा डाइवर्स अपनी कलाबाजियों और करतब से विजिटर्स को आकर्षित और रोमांचित करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि यह अवश्य ही लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और लोग इसका लुत्फ लेने बार बार आएंगे। उन्होंने बताया कि विदेशी स्कूबा डाइवर्स न केवल अपनी कला की प्रतिभा पेश करेंगे बल्कि बीच बीच में पानी से बाहर आकर लोगों को अपने साथ सेल्फी लेने का मौका भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्निवाल का प्रवेश द्वार भी भव्य और आकर्षक रूप से तैयार किया गया है। जलपरियों के कट आउट के विशाल होर्डिंग्स लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रवेश द्वार से एंटर करते ही लोगों को जलपरियों की अठखेलियाें की झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा कार्निवाल में झूलों के साथ बच्चों के खेल खिलौने का सामान उपलब्ध रहेगा। मेले का मुख्य आकर्षण भव्य प्रवेश द्वार और झूले रहेंगे। कार्निवाल में खरीदारी के लिए होम डेकोर, फर्नीचर, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, फूड स्टाल्स आदि के स्टाल भी लगाए गए। वहीं कार्निवाल में बच्चों और बड़ों के लिए फेमस करेक्टर के कटआउट के साथ सेल्फी लेने का भी विशेष प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि जॉइंट व्हील, कोलंबस बोट, डायना कार्टर, कैटरपिलर, ब्रेक डांस, बोटिंग जैसे रूटीन झूले तो हैं ही। इसके साथ-साथ झूलों में मुख्य आकर्षण पहली बार विदेशी झूले डबल डिस्क और स्ट्राइकिंग कार शामिल किए गए हैं। कार्निवाल में रोज शाम स्टेज परफॉर्मेंस भी होगी। जिसमें पब्लिक से कोई भी अपनी कला प्रतिभा को पेश कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed