फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh corporation removed golf course built in park of Sector-4, leveled land.

Chandigarh: सेक्टर 4 के पार्क में बने गोल्फ कोर्स को निगम ने हटाया, जमीन समतल करवाई, लोगों ने किया विरोध

Thu, 19 Oct 2023 02:22 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 19 Oct 2023 02:22 AM IST
सार

शहर के वरिष्ठ वकील एमएल सरीन ने निगम की कार्रवाई को लेकर ट्विटर पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि यह सेक्टर-4 के इतिहास में दुखद दिन है। निगम कर्मियों ने बिना किसी अधिकारी के आदेश, बिना किसी सुनवाई और खूबसूरत हरे पार्क को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन
chandigarh corporation removed golf course built in park of Sector-4, leveled land.
समतल किया गया पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम ने बुधवार को सेक्टर-4 स्थित एक पब्लिक पार्क से गोल्फ कोर्स को हटा दिया। निगम ने करीब 9 दिन पहले स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को सौंदर्यीकरण के नाम पर बनाए गए गोल्फ प्रैक्टिस एरिया को हटाने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन


आरडब्ल्यूए की तरफ से कोई जवाब नहीं आने पर बुधवार को निगम के कर्मचारियों ने पार्क में मिट्टी को खोद दिया और फिर बाद में उसे बराबर किया गया। अमर उजाला ने 9 अक्तूबर के अंक में 'रसूखदारों ने पार्क को बना डाला गोल्फ कोर्स... सोते रहे अधिकारी' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया था कि सेक्टर-4 स्थित पानी की टंकी के पास के पार्क को कुछ लोगों ने सौंदर्यीकरण के नाम पर गोल्फ कोर्स बना दिया है। वहां शाम को कई लोग गोल्फ की प्रैक्टिस करते नजर आते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritsar: देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्वर्ण मंदिर में हुए नतमस्तक
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन नगर निगम ने स्थानीय आरडब्ल्यूए को नोटिस भेजा था और पार्क के अंदर गोल्फ प्रैक्टिस एरिया के लिए जो भी बदलाव किए गए हैं, उसे हटाने के आदेश दिए थे। कोई जवाब नहीं आने के बाद बुधवार को दोपहर में नगर निगम के चार ट्रैक्टर, तीन ट्रक और एक जेसीबी पार्क के अंदर पहुंची और उन्होंने उस एरिया को खोदना शुरू कर दिया, जहां गोल्फ प्रैक्टिस एरिया के लिए बदलाव किए गए थे। स्थानीय लोगों की तरफ से निगम की इस कार्रवाई का विरोध भी किया गया और इस कार्रवाई रोकने का भी प्रयास किया लेकिन कार्रवाई नहीं रुकी और कुछ ही देर में ट्रैक्टर की मदद से पहले मिट्टी खोदी गई और बाद में उसे बराबर किया गया।


निगम ने आरडब्ल्यूए को एमओयू रद्द करने के लिए 15 दिन का नोटिस भी दिया है। अगर निगम जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो आरडब्ल्यूए का एमओयू भी रद्द हो सकता है। नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि नियमों के अनुसार ही यह कार्रवाई की गई है।

सरीन ने आपातकाल के दौर से की कार्रवाई की तुलना
शहर के वरिष्ठ वकील एमएल सरीन ने निगम की कार्रवाई को लेकर ट्विटर पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि यह सेक्टर-4 के इतिहास में दुखद दिन है। निगम कर्मियों ने बिना किसी अधिकारी के आदेश, बिना किसी सुनवाई और खूबसूरत हरे पार्क को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने लिखा कि इस कार्रवाई ने 1975-76 के आपातकाल की याद दिला दी। वह काल भी इतना बुरा नहीं था। लिखा कि कानून के शासन के तहत, हर कोई सुनवाई का अवसर पाने का हकदार है लेकिन यहां आरडब्ल्यूए को इससे इन्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed