फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The condition of father and son who swallowed poison is critical, did not regain consciousness

Chandigarh News: जहर निगलने वाले पिता-पुत्र की हालत गंभीर, नहीं आया होश वृंदावन गार्डन सोसाइटी में जहरीला पदार्थ पीने के मामले में जहर की बोतल बरामद

Sun, 24 Mar 2024 08:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Mar 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
The condition of father and son who swallowed poison is critical, did not regain consciousness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जीरकपुर। पीरमुछल्ला क्षेत्र में स्थित वृंदावन गार्डन सोसाइटी में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने वाले परिवार के दोनों सदस्यों पिता-पुत्र की पीजीआई में हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को अभी तक होश नहीं आया है। इसके चलते पुलिस मामले की गुत्थी सुलझा नहीं पाई है। वहीं पुलिस को मौके से एक पेस्टीसाइड की बोतल मिली है।
पुलिस के अनुसार जहर निगलने वाले परिवार को अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस के चालक को एक जहरीले पदार्थ की बोतल मिली थी। उसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए लैबोरेटरी में भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जो बोतल मिली वह बोतल बाजार से आसानी से नहीं मिलती है। जिसकी भी पुलिस जांच कर रही है परिवार ने यह बोतल कैसे हासिल की।
विज्ञापन

बता दें कि मामले में परिवार की महिला सदस्य मंजू गोयल की शनिवार को सेक्टर-6 के मोहाली अस्पताल में मौत हो गई थी। बता दें कि वृंदावन सोसाइटी के फ्लैट नंबर 504 निवासी संजय गोयल (50), उनकी पत्नी मंजू गोयल (39), और उनके बेटे अक्षित (19) ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जहर पीने के बाद अक्षित ने मासी अंशु को फोन किया। जिन्होंने एंबुलेंस बुलाकर उनको अस्पताल पहुंचाया था। इन्हें पहले ढकोली अस्पताल भेजा गया, जहां से डाक्टरों ने मोहाली के सेक्टर-6 भेज दिया। वहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि 40 घंटे बाद भी पुलिस को परिवार के जहर निगलने के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिवार आर्थिक परेशानी में चल रहा था और कर्ज से परेशान होकर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स जहर निगलने वाले पिता-पुत्र को होश नहीं आया है। जब तक उनको होश नहीं आता और उनका बयान दर्ज नहीं किया जाता, तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है। फिलहाल पुलिस को यही जानकारी मिली है के संजय गोयल उधारी के पैसे चुकाने में असफल था, इसके बाद पूरे परिवार ने यह कदम उठाया। जो जहर की बोतल मौके से मिली थी, उसे जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है।
-धर्मपाल सिंह, एएसआई जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed