फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The company owner has not yet appeared before the police in the case of selling the drug Remedesvir

रेमडेसिविर दवा को बेचने के मामले में पुलिस के सामने अबतक नहीं पेश हुआ कंपनी मालिक

Sat, 24 Apr 2021 03:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 03:07 AM IST
विज्ञापन
The company owner has not yet appeared before the police in the case of selling the drug Remedesvir
चंडीगढ़। रेमडेसिविर दवा को अवैध तरीके से उत्पादन कर उसे बेचने के मामले में फार्मा कंपनी मालिक परमजीत अरोड़ा अब तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने उसे कई बार समन भेजकर जांच में शामिल होने को कहा है, लेकिन छह दिन बाद भी वह पुलिस के सामने आया है। मालिक परमजीत अरोड़ा से पूछताछ के बाद ही रेमडेसिविर दवा को अवैध तरीके से उत्पादन कर उसे बेचने के मामले उसकी भूमिका का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

17 अप्रैल को ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-17 के एक होटल से केरल निवासी अभिषेक, फिलिप जैकब, केपी फ्रांसिस, साउथ दिल्ली के कालका निवासी सुशील कुमार, भोपाल निवासी प्रभात त्यागी को रेमडेसिविर दवा को अवैध तरीके से बेचने की डील करते पकड़ा था। इसके बाद पुलिस ने बद्दी स्थित फार्मा कंपनी के डायरेक्टर गौरव चावला को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि 11 अप्रैल को भारत सरकार ने रेमडेसिविर दवा की सप्लाई बंद कर दी थी। इसके बावजूद आरोपी बिना अनुमति के दवा का उत्पादन कर बेच रहे थे, जिसकी कीमत 4700 रुपये रखी गई थी। पुलिस ने आरोपियों का 4 दिन का रिमांड हासिल किया था। इसके बाद आरोपी फिलिप जैकब को कोरोना होने पर पुलिस ने उसे बुधवार और कंपनी के निदेशक गौरव चावला और समेत अन्य चार आरोपियों को वीरवार को जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed