Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The committee submitted the report of Congress candidates to the party president

Chandigarh News: कमेटी ने पार्टी अध्यक्ष को सौंपी कांग्रेस उम्मीदवारों की रिपोर्ट

Sun, 21 Apr 2024 03:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
The committee submitted the report of Congress candidates to the party president
खरगे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आज रख सकते हैं रिपोर्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के उम्मीदवारों पर फिलहाल कोई फैसला नहीं हो पाया है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, मधुसूदन मिस्त्री और सलमान खुर्शीद के नेतृत्व वाली कमेटी ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। पार्टी अध्यक्ष रविवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों की रिपोर्ट रख सकते हैं। कमेटी ने रिपोर्ट तैयार करने से पहले राज्य के सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श किया है। बताया जा रहा है कि अगले दो दिन में कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया है कि रिपोर्ट में कुछ सीटों पर एक-एक उम्मीदवार का नाम दिया गया है, वहीं कुछ पर दो-दो उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। फिलहाल चार सीटों पर नाम फाइनल बताए जा रहे हैं, जिनमें सिरसा से कुमारी सैलजा, हिसार से बृजेंद्र सिंह, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और अंबाला से वरुण चौधरी का नाम लगभग तय है। बाकी सीटों पर पेच फंसा हुआ है। अब इन सीटों पर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति नाम फाइनल करेगी। दरअसल, हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी की वजह से उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं हो पाए हैं। हुड्डा व एसआरके गुट अपने-अपने चहेतों के नाम आगे बढ़ाने में लगे हैं।
विज्ञापन


हुड्डा के निवास पर पहुंचे नेता
वहीं, दूसरी तरफ शनिवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित निवास पर हरियाणा के कई नेता पहुंचे। इनमें वह भी शामिल हैं, जो टिकटों की दौड़ में शामिल हैं। दिल्ली पहुंचने वाले नेताओं में महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह, समालखा से विधायक धर्म सिंह छौक्कर और सतपाल ब्रह्मचारी मुख्य रूप से थे। हुड्डा सतपाल को सोनीपत से लड़वाना चाहते हैं। वह मूल रूप से जींद के निवासी हैं और हरिद्वार से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed