जो सीएम बनता है बीरेंद्र सिंह उसके भाई बन जाते हैं : भूपेंद्र हुड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बीच पिछले कई दिनों से चल रही जुबानी जंग तेज हो गई है।
हुड्डा ने बीरेंद्र सिंह को अवसरवादी बताते हुए यह कह दिया है कि जो भी हरियाणा में मुख्यमंत्री होता है, बीरेंद्र सिंह उसके भाई बन जाते हैं। पहले भजन लाल के भाई बने अब मनोहर लाल के।
कल को यदि मैं सीएम बनता हूं तो बीरेंद्र सिंह फिर से मेरे भाई बन जाएंगे। पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने बीरेंद्र सिंह को किलोई से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि वे स्पीकर के सामने इस्तीफा देने को तैयार हों तो बात करें।
'कल को मैं सीएम बन जाऊं तो फिर से मेरे भाई बन जाएंगे'
स्पीकर के सामने सशर्त इस्तीफा देने के लिए मैं तैयार हूं। पहले मैं इस्तीफा दूंगा बाद में बीरेंद्र सिंह दें। उन्होंने बीरेंद्र सिंह पर हरियाणा के हित में काम न करने का भी आरोप लगाया।
बीरेंद्र सिंह के पास इतना बड़ा मंत्रालय है, लेकिन उन्होंने हरियाणा के लिए अभी तक कुछ भी नहीं किया। बीरेंद्र सिंह केंद्रीय मंत्री हैं, कम से कम हरियाणा में एक स्टील प्लांट ही लगवा दें।
स्टील प्लांट लगने से हरियाणा के साथ पूरे देश का भला होगा। पिछले कुछ दिनों से बीरेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच सियासी तीर चल रहे हैं, जिसके बाद चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर हुड्डा ने बीरेंद्र सिंह के सवालों के जवाब दिए।