फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The clerk who kept the bribe money of lawmen with him was arrested

Chandigarh News: कानूनगो की रिश्वत का पैसा अपने पास रखने वाला क्लर्क काबू

Tue, 27 Jun 2023 07:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
The clerk who kept the bribe money of lawmen with him was arrested
विजयपाल ने रिश्वत के 5 लाख रुपये क्लर्क रोहित को दिए थे
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के आर्थिक अपराध विंग ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राजस्व विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत, कानूनगो विजयपाल सिंह को 5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को एसडीएम मालेरकोटला कार्यालय में तैनात क्लर्क रोहित शर्मा उर्फ रोहित कुमार को कानूनगो की तरफ से दी रकम अपने पास रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि विजिलेंस की आर्थिक अपराध शाखा ने कानूनगो विजयपाल को शिकायतकर्ता करमजीत सिंह निवासी गांव भैनी कलां से उसकी जमीन की तक्सीम करवाने और सड़क के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा दिलाने के बदले दो किश्तों में 5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के बाद ब्यूरो को इस मामले में क्लर्क रोहित शर्मा की शमूलियत का पता लगा, जो एसडीएम मालेरकोटला के रीडर के तौर पर तैनात है। कानूनगो ने रिश्वत की यह रकम उसे दी थी। प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 के अधीन थाना आर्थिक अपराध शाखा विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed