{"_id":"4c74c8664e831f9857562183a4f09d0d","slug":"the-city-will-today-rarity-of-the-three-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली को मिलेगी तीन प्रोजेक्ट की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली को मिलेगी तीन प्रोजेक्ट की सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 17 Feb 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों को सोमवार को तीन अहम प्रोजेक्टों की सौगात मिलेगी। इनसे जहां इलाके को एक अलग पहचान मिलेगी। वहीं, शहर के लोगों की काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
इन तीन प्रोजेक्टों का नींव पत्थर उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल रखेंगे। तीनों प्रोजेक्ट एक निश्चित समय में तैयार होंगे। इन पर आने वाला खर्च गमाडा द्वारा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार को उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पहले सेक्टर-62 स्थित नेचर पार्क में बनने जा रहे अल्ट्रा मार्डन ऑडिटोरियम का नींव पत्थर रखेंगे।
विज्ञापन
थियेटर का डिजाइन एवं साइट गमाडा ने फाइनल कर दी है। यह करीब चार एकड़ साइट है। थियेटर 55 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा।
इसके साथ ही सेक्टर-70 में मेरीटोरियस स्टूडेंट्स के लिए बनने वाले रेजिडेंशिल स्कूल का नींव पत्थर भी डिप्टी सीएम रखेंगे। यह स्कूल करीब 7.20 एकड़ बनाने का फैसला लिया गया है। वैसे स्कूल का काम शुरू हो चुका है। स्कूल पर करीब 29 करोड़ की लागत आएगी।
यह रेजिडेंशिल स्कूल होगा। इसमें लड़के एवं लड़कियों के हॉस्टल बनेंगे। इसके टीचरों के लिए क्वार्टर और प्रिंसिपल की रिहायश बनेगी। इसके बाद डिप्टी मुख्यमंत्री टीडीआई एक्सटेंशन रोड एवं हाई लेवल ब्रिज का नींव पत्थर रखेंगे। इस रोड पर 105.51 करोड़ की लागत आएगी। सड़क का काम तेजी से चल रहा है। जैसे ही यह सड़क पूरी हो जाएगी। उसके बाद लोग इसकाआनंद उठा पाएंगे।
अब शहर में भी होंगे सभ्याचारक प्रोग्राम
शहर में काफी समय से कोई ऑडिटोरियम नहीं था। जिससे लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ती थी। वहीं इससे रंगमंच से जुड़े कलाकारों को भी परेशान होना पड़ता था। कार्यक्रमों के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता था, लेकिन थियेटर बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।