{"_id":"647ba04fdee9abb0550e81b7","slug":"the-child-was-cutting-the-slips-of-bhandara-outside-the-dargah-uncontrollable-tipper-collided-death-chandigarh-news-c-71-1-mli1001-1333-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दरगाह के बाहर बच्चा काट रहा था भंडारे की पर्चियां, बेकाबू टिप्पर ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दरगाह के बाहर बच्चा काट रहा था भंडारे की पर्चियां, बेकाबू टिप्पर ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
जीरकपुर। थाना रोड से कॉलेज रोड पर जाने वाली सड़क पर भंडारे के लिए पर्चियां काट रहे नौ साल के बच्चे को मिट्टी से भरे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण बच्चे की माैत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान नितिन पुत्र पंकज निवासी पीर बाबा रोड गांव दंदराला के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे एएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया व एसएचओ जसकंवल सिंह ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद हलका विधायक भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार के साथ दुख सांझा किया। उन्होंने टिप्पर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस को कहा।
जानकारी के अनुसार, कॉलेज रोड पर पड़ते दंदराला गांव के बाहर रोड पर स्थित पीर बाबा की दरगाह पर ही एक परिवार रहता है। उसी परिवार का बच्चा नितिन अपने दादा शंकर के साथ दीवार के पास बैठकर भंडारे के लिए चंदा इकट्ठा कर रहा था। इतने में उसका दादा पानी पीने के लिए अंदर चला गया तो वह बाहर अकेला बैठा पर्चियां काट रहा था। इस दौरान डेराबस्सी की तरफ से गांव ज्योली की तरफ जा रहा एक तेज रफ्तार टिप्पर बेकाबू हो गया और बच्चे को टक्कर मारते हुए दरगाह की दीवार से जा टकराया। ट्रक की टक्कर से दरगाह की दीवार टूट गई और बच्चे के ऊपर गिर गई। इसके बाद जेसीबी से मलबा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला गया और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लोग बोले- इलाके में बेलगाम दौड़ते हैं टिप्पर
डेराबस्सी क्षेत्र में मिट्टी का खनन धड़ल्ले से चल रहा है। इसके चलते डेराबस्सी से ज्योली गांव को जाने वाली सड़क पर रोजाना बड़ी गिनती में टिप्पर चलते हैं जो ओवरलोड होकर चलते हैं। वह नियमों के उलट सड़कों को नुकसान तो पहुंचा ही रहे हैं। इसके साथ ही ओवरलोडिंग कर नियमों की धज्जियां भी उड़ा रहे हैं। इस तरफ प्रशासन का बिलकुल भी ध्यान नहीं है। बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे यह टिप्पर लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। इससे पहले भी इस सड़क पर दौड़ते टिप्पर कई लोगों को अपनी चपेट में ले चुके हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की कि इन टिप्परों व अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लालड़ू में भी मिट्टी का खनन करने वाले माफिया ने एक व्यक्ति के ऊपर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। लोगों ने खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कोट्स....
टिप्पर चालक को मौके से गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। यह चेक किया जा रहा है कि टिप्पर चालक के पास मिट्टी का खनन करने की मंजूरी थी या नहीं। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. दर्पण आहलूवालिया, एएसपी डेराबस्सी