फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The car was parked at home yet was cut by Rs 300 from Fastag

धोखाधड़ीः गाड़ी घर पर खड़ी थी और फास्टैग आया नहीं...फिर भी खाते से कट गए 300 रुपये

Sat, 04 Jan 2020 02:35 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 04 Jan 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
The car was parked at home yet was cut by Rs 300 from Fastag
फाइल फोटो
फास्टैग की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। चंडीगढ़ सेक्टर 44 निवासी प्रशांत लूथरा ने 24 नवंबर को प्राइवेट बैंक एचडीएफसी वेबसाइट के माध्यम से फास्टैग को अप्लाई किया। 27 नवंबर को बैंक ने उनका ई-वॉलेट बनाया और उनके एकाउंट से 500 रुपये ले लिए। 200 रुपये सिक्योरिटी के और 300 रुपये वॉलेट के लिए। इसके साथ ही जानकारी दी गई कि दस दिन बाद फास्टैग मिल जाएगा। आवेदन को पूरे 40 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें फास्टैग नहीं मिला है। इसके विपरीत उनके अकाउंट से पूरे 300 रुपये भी कट गए हैं।
विज्ञापन


प्रशांत का कहना है कि उन्हें दो जनवरी से मोबाइल पर मैसेज आ रहे हैं कि उनकी गाड़ी दप्पड़ टोल प्लाजा से निकली है। टोल प्लाजा से पार करते उनके अकाउंट से 90 रुपये कट गए। प्रशांत की गाड़ी चार टोल प्लाजा से गुजरी और उनके एकाउंट से पैसे कटते रहे। धीरे-धीरे उनका पूरा वॉलेट खाली हो गया। इस बारे में उन्होंने एचडीएफसी से संपर्क करने की कोशिश की। उन्हें मेल किए। टोल फ्री नंबर पर कॉल की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशांत ने टोल प्लाजा के अधिकारियों से भी संपर्क किया।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन हासिल किए जा रहे फास्टैग से उनका कोई लेना-देना नहीं है। प्रशांत का कहना है कि फास्टैग के नाम पर धोखे के साथ सुरक्षा का भी खतरा है। गाड़ी उनकी घर पर खड़ी। फास्टैग मिला नहीं। फिर भी पैसे कटते जा रहे हैं। इस बारे में न तो बैंक बोलने के लिए तैयार है और न ही फास्टैग से संबंधित अधिकारी। उनका कहना है कि जब उन्होंने बैंक के फेसबुक पेज पर जाकर देखा तो सैकड़ों लोगों ने अपनी शिकायत दे रखी थी। इससे पता चलता है कि लोग कितने परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed