{"_id":"66e78769953917fbeb037738","slug":"the-car-was-given-to-be-made-at-a-motor-workshop-but-it-was-cut-into-scrap-chandigarh-news-c-16-pkl1043-517957-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मोटर वर्कशाॅप पर बनने के लिए दी थी कार, कबाड़ में कटवा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मोटर वर्कशाॅप पर बनने के लिए दी थी कार, कबाड़ में कटवा दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित एक मोटर वर्कशाॅप पर बनने के लिए आई कार को अंबाला में कटवाकर कबाड़ी को बेचने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब कार मालिक गाड़ी लेने के लिए वर्कशाॅप पहुंचा। वहां बताया गया कि उनकी गाड़ी अंबाला में भेजी गई है लेकिन वहां जाने पर पता चला कि गाड़ी तो कबाड़ में बेच दी गई है। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर औद्योगिक क्षेत्र थाने में केस दर्ज किया गया है।
धनास की मिल्क कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने बताया कुछ समय पहले उनकी कार एक हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित पदम मोटर्स में बनाने के लिए दे दी। इंश्योरेंस क्लेम के लिए कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के जरिए क्षतिग्रस्त कार का क्लेम मिल गया।
इसी के चलते वह अपनी गाड़ी को लेने के लिए पदम मोटर्स पहुंचे तो वहां मालिक सुनील ओबरॉय मिले। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी की हालत बहुत ज्यादा खराब थी, जिस कारण उसे मरम्मत के लिए अंबाला ऑटोमोबाइल्स कंपनी में भेजा गया है। साथ ही उन्हें अंबाला जाकर गाड़ी चेक करने के लिए कहा गया। कुछ दिन बाद जब शिकायतकर्ता अंबाला ऑटोमोबाइल्स पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला और उसने सुनील ओबरॉय को फोन किया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें फोन पर कहा गया कि उनकी गाड़ी की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्होंने उसे अन्य 14-15 गाड़ियों के साथ कबाड़ में कटवा दिया, इसलिए वह उन्हें उनकी गाड़ी के 35-40 हजार रुपये दे सकते हैं। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर पदम मोटर्स के मालिक सुनील ओबरॉय के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र थाने में आईपीसी 406, 120बी क तहत केस दर्ज किया गया है।