फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Canadian delegation met with Finance Minister Cheema.

Chandigarh News: कनाडाई प्रतिनिधिमंडल की वित्त मंत्री चीमा से भेंट

Thu, 05 Feb 2026 09:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
The Canadian delegation met with Finance Minister Cheema.
-निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर बनी सहमति, पंजाब-अल्बर्टा सहयोग को मिलेगी नई गति
विज्ञापन

---अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से मुलाकात कर निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का उद्देश्य पंजाब और अल्बर्टा के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करना और दीर्घकालिक साझेदारी के नए अवसर तलाशना रहा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अल्बर्टा सरकार की स्वदेशी संबंधों की मंत्री राजन साहनी ने किया। यह बैठक नई दिल्ली स्थित कनाडा के उच्चायोग के औपचारिक अनुरोध पर आयोजित की गई, जिसका फोकस दोनों प्रांतों के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग और आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाना रहा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान इन्वेस्ट पंजाब के अधिकारियों ने वीडियो और पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल को राज्य के औद्योगिक ढांचे, निवेश-अनुकूल नीतियों और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे सुधारों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में उद्योग, स्टार्टअप्स, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्बर्टा की मंत्री राजन साहनी ने पंजाब सरकार की औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने वाली सक्रिय नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि भारत के प्रमुख केंद्रों में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से संवाद कर सहयोग के नए रास्ते तलाशे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार ऐसे क्षेत्र हैं, जहां अल्बर्टा और पंजाब मिलकर द्विपक्षीय विकास को गति दे सकते हैं।

साझेदारी पर जोर
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार दीर्घकालिक अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के लिए प्रतिबद्ध है। ये साझेदारियां केवल व्यापार तक सीमित न रहकर सतत विकास और साझा समृद्धि पर आधारित होंगी। उन्होंने कहा कि नवाचार आधारित विकास के जरिए दोनों प्रांतों के आर्थिक संबंध और मजबूत किए जा सकते हैं। बैठक में अल्बर्टा प्रीमियर कार्यालय के स्टेकहोल्डर एडमिनिस्ट्रेटर जतिंदर सिंह ततला, यूनाइटेड कंजरवेटिव पार्टी के वरिष्ठ सलाहकार हैप्पी मान, स्वदेशी संबंध विभाग की कार्यवाहक निदेशक जेनेवीव टरकोट सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article