फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The bus driver who ran over a young man was chased for 125 km and caught.

Chandigarh News: युवक को रौंदकर भागेे बस चालक को 125 किमी पीछा कर पकड़वाया

Fri, 23 Aug 2024 06:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
The bus driver who ran over a young man was chased for 125 km and caught.
मोहाली। जम्मू-कश्मीर से देहरादून जा रही बस ने बुधवार को नवांशहर (पंजाब) में बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद बस चालक सवारियों के साथ भाग निकला। चंडीगढ़ सेक्टर-47 निवासी हाईकोर्ट के वकील ने अपनी इनोवा कार से बस का पीछा शुरू किया और पुलिस की मदद से आरोपी बस चालक को 125 किमी दूर मोहाली में आधी रात धर दबोचा। आरोपी की पहचान ब्रह्म दत्त निवासी उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। उसे नवांशहर की बहराम पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बहराम थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिमींदार ट्रैवल की बिहार नंबर की बस जम्मू-कश्मीर से देहरादून जा रही थी। जिला नवांशहर में बहराम इलाके में बस चालक ने चंदेर खुर्द निवासी 22 वर्षीय बाइक सवार बलबीर कुमार को कुचल दिया। बलबीर काम खत्म कर घर लौट रहा था। बलबीर एक मोटर मैकेनिक के पास काम करता था। हादसे के बाद बस चालक ब्रह्म दत्त सवारियों समेत मौके से भाग निकला। यह देख चंडीगढ़ सेक्टर-47 निवासी हाईकोर्ट के वकील रोहित शर्मा ने बस का पीछा शुरू कर दिया। वह अमृतसर से आ रहे थे। पकड़े जाने के डर से आरोपी हाईवे के बजाय गांवों के रास्ते से भागने लगा। रोहित शर्मा ने बस चालक को पकड़ने के लिए कई जिलों की पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पहला फोन जालंधर कंट्रोल रूम में लगा फिर नवांशहर और उसके बाद रोपड़ में लेकिन पुलिस चालक को पकड़ नहीं पाई। इसके बाद रोहित का फोन मोहाली पुलिस कंट्रोल रूम में लगा और सूचना पीसीआर इंचार्ज अजय पाठक के पास पहुंची। अजय पाठक व फेज-1 थाना एसएचओ जगदीप सिंह ने घेराबंदी कर बस को मोहाली में रोक लिया और आरोपी चालक को धर दबोचा।
विज्ञापन

सभी रास्ते किए सील, 20 मिनट में पकड़ा गया आरोपी
अजय पाठक ने सूचना मिलते ही सभी पीसीआर पार्टियों को अलर्ट कर दिया और बस चालक को पकड़ने के लिए इलाके के सभी रास्ते सील कर दिए। उन्होंने खुद फेज-1 थाने के एसएचओ जगदीप सिंह के साथ वेरका चौक के पास नाका लगा दिया और जैसे ही बस चालक भ्रमदत्त पहुंचा पुलिस ने बस रोककर उसे काबू कर लिया। बहराम थाना पुलिस को भी सूचना दी गई कि आरोपी को मोहाली में गिरफ्तार कर लिया गया है। बहराम पुलिस ने अजय पाठक से संपर्क किया और बुधवार रात ही आरोपी को पकड़ने के लिए मोहाली पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी को उनके हवाले कर दिया। बस में बैठी सवारियों को पुलिस ने अन्य वाहनों के माध्यम से चंडीगढ़ सेक्टर-43 बस स्टैंड पहुंचाया। जांच अधिकारी थाना बहराम जसकर्ण सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बहराम थाने में मामला दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed