फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   - The bridge connecting more than two dozen villages to Kalka is full of potholes

Chandigarh News: दो दर्जन से अधिक गांव को कालका से जोड़ने वाले पुल पर गड्ढों की भरमार

Mon, 11 Aug 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
- The bridge connecting more than two dozen villages to Kalka is full of potholes
कालका। कालका के टगरा गांव, पपलोहा, बाढ़ गोदाम, रड़ू, खेड़ावाली, लेही समेत लगभग दो दर्जन से अधिक गांव को कालका से जोड़ने वाले पुल की हालत खराब है जिसकी प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। पुल पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जहां से खासकर दो पहिया वाहन चालकों और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर अब बरसात में पुल पर पानी खड़ा हो जाता है जिसके चलते पुल क्रॉस करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। अधिकारियों का कहना है कि बरसात के बाद पुल की मरम्मत का काम किया जाएगा लेकिन देखने वाली बात है कि बरसात से पहले अगर यह कार्य करवा दिया जाता तो लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़ता।
विज्ञापन



हादसे का बना रहता है डर


स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के काफी लोग बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ उद्योगों में नौकरी करने वाले इसी पुल से होकर गांव चरनियां से होकर जाते हैं। इसके अलावा इस पुल के ऊपर से भारी वाहनों की आवाजाही भी रहती है। पुल की हालत खराब होने के कारण हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन







पुल की अनदेखी, जनता के साथ भेदभाव

कालका मील मोड़ से टगरा की ओर जाने वाले पुल से आए दिन क्षेत्र के काफी लोग गुजरते हैं। प्रशासनिक व अन्य कार्यों के लिए ग्रामीण इसी रास्ते से जाते हैं, परंतु सरकार द्वारा इतने महत्वपूर्ण पुल की अनदेखी, जनता के साथ भेदभाव व जान जोखिम में डालने के समान है। बारिश के मौसम में पुल पर पानी खड़ा हुआ है जिससे पुल धंसने का भी डर बना रहता है। यदि सरकार की विकास करने की नीयत हो तो इस पुल की मरम्मत भी करवाई जा सकती है परंतु सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।- विजय बंसल एडवोकेट, अध्यक्ष शिवालिक विकास मंच।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed