फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The booking amount of two grounds will be discussed in the meeting of Finance and Contract Committee

Chandigarh News: वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में दो ग्राउंड की बुकिंग राशि पर होगी चर्चा

Mon, 23 Jun 2025 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The booking amount of two grounds will be discussed in the meeting of Finance and Contract Committee
चंडीगढ़। नगर निगम वित्त एवं अनुबंध समिति की सोमवार को होने वाली बैठक में मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड चौराहे के पास वाले ग्राउंड और सेक्टर-17 के सर्कस ग्राउंड की बुकिंग को लेकर चर्चा की जाएगी। इन दोनों ग्राउंड की पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ही बुकिंग की जाएगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह दोनों ही ग्राउंड सामान्य आयोजनों के लिए रोजाना के 25,000 रुपये शुल्क, सरकारी/अर्ध सरकारी संस्थानों के लिए 12,500 रुपये में बुक होंगे। इसके अलावा धार्मिक आयोजनों के लिए पहले दो दिन के लिए 5,000 रुपये प्रतिदिन और इसके बाद 15,000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करना होगा। इसके अलावा दोनों ही जगह पर सर्कस शो के लिए दर 15,000 रुपये प्रतिदिन तय की गई है। इसके अलावा 2,000 रुपये प्रतिदिन सफाई शुल्क अलग से लिया जाएगा। सेक्टर-17 के सर्कस ग्राउंड में आने वाले दिनों में स्टार नाइट शो के आयोजन भी होंगे।
विज्ञापन



यहां के स्थानीय पार्षद सौरभ जोशी ने सदन में इसका प्रस्ताव भी पास कराया था। दोनों ही ग्राउंड की बुकिंग के अलावा इस बार की बैठक में एक निजी कंपनी की ओर से मनीमाजरा के ग्राउंड की बुकिंग के लिए एडवांस में दिए गए 10 लाख रुपये के चेक की मांग का एजेंडा भी शामिल है। नगर निगम में वित्तीय संकट आने की वजह से पिछले कई बार से वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में बड़े एजेंडे नहीं आ पा रहे हैं। यहां तक कि एक बार कोई एजेंडा न होने की वजह से इस बैठक को रद्द भी करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article