फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The body of a young man was found in a deserted place in front of the fire station

Chandigarh News: फायर स्टेशन के सामने सुनसान जगह मिला युवक का शव

Tue, 11 Mar 2025 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in a deserted place in front of the fire station
मनीमाजरा। फायर स्टेशन मनीमाजरा के सामने सुनसान जगह में सोमवार को पुलिस को एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालात में पड़ा मिला। शव को देखकर लगता था कि यह 10-15 दिन पुराना है, जोकि बुरी तरह फूलकर काला हो रखा था, इसके सिर के बाल तक निकल चुके थे। इसके उठने वाली बदबू बहुत दूर तक आ रही थी। हालांकि शव के पास एक सीरिंज भी पड़ी थी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी आईएएस श्रुति और आईटी पार्क थाना प्रभारी जुलदान सिंह मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने मौके का मुआयना किया। घटना स्थल की जांच करवाने के लिए फिर फॉरेंसिक और सीएफएसएल की टीमों को बुलाया। टीमों ने शव के आसपास की पूरी जांच करके घटना स्थल से सारे सैंपल इकट्ठे किए। इसके बाद फिर पुलिस की टीम ने शव को बड़ी मुश्किल से उठाकर सेकटर-16 अस्पताल में पहुंचाया। जिसका मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को पता चल पाएगा। इस घटना की जानकारी इस मैदान में कूड़ा बीनने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार शाम को पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

हत्या की संभवाना :

देखने में युवक के शव को इस तरह सुनसान जगह पर हत्या करके भी फेंके जाने की पूरी संभावना है। पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए शव के साथ सीरिंज भी गिराई जा सकती है। हालांकि अभी शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने मनीमाजरा के बहुत सारे युवकों और लोगों को बुलाकर इस युवक की पहचान करने की कोशिश भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article