Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The BJP-Akali alliance will shift the electoral arithmetic; prospects have improved in the wards where the BJP lost in 2021.

Chandigarh News: भाजपा-अकाली गठबंधन से बदलेगा चुनावी गणित, 2021 में जिन वार्डों में हारी थी भाजपा वहां बढ़ी उम्मीद

Thu, 26 Nov 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The BJP-Akali alliance will shift the electoral arithmetic; prospects have improved in the wards where the BJP lost in 2021.
2021 में अकाली दल के 16 वार्डों में उम्मीदवारों को मिले थे 10,744 वोट, चार वार्डों में भाजपा की हार के अंतर से ज्यादा थे अकाली वोट
विज्ञापन

वार्ड-34 में कांग्रेस की जीत का अंतर सिर्फ नौ वोट था, अकाली उम्मीदवार को मिले थे 206 वोट

वार्ड-22, 25 और 1 में भी अकाली वोट भाजपा की हार के अंतर से अधिक रहे थे
अरविंद बाजपेयी
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के दोबारा साथ आने से 2026 का चुनावी गणित बदल सकता है। इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के मुकाबले भाजपा-अकाली गठबंधन मैदान में होगा। वर्ष 2021 में दोनों दलों के अलग-अलग चुनाव लड़ने का फायदा कांग्रेस और आप को मिला था। अब गठबंधन के बाद अकाली दल के वोट भाजपा के लिए अहम साबित हो सकते हैं।
2021 के चुनाव में अकाली दल ने 16 वार्डों में उम्मीदवार उतारे थे और उन्हें कुल 10,744 वोट मिले थे। कई वार्डों में अकाली उम्मीदवारों को मिले वोट भाजपा की हार के अंतर से अधिक थे। वार्ड-1, 22, 25 और 34 ऐसे प्रमुख वार्ड रहे, जहां गठबंधन का गणित भाजपा के पक्ष में जा सकता है। हालांकि, वोटों का एक-दूसरे को कितना ट्रांसफर होगा, यह चुनाव में अहम रहेगा।
विज्ञापन

चार वार्डों में अकाली वोट भाजपा की हार के अंतर से ज्यादा
वार्ड-34 में कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह ने भाजपा के भूपिंदर शर्मा को महज नौ वोट से हराया था। गुरप्रीत सिंह को 4,062 और भूपिंदर शर्मा को 4,053 वोट मिले थे। अकाली दल के सुरिंदर सिंह को 206 वोट मिले। ये वोट भाजपा के हार के अंतर से काफी अधिक थे। इसी तरह वार्ड-22 में आप की अंजू कत्याल ने भाजपा की हीरा नेगी को 76 वोट से हराया था। अकाली उम्मीदवार रीमा महाजन को 283 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-25 में आप के योगेश ढींगरा ने भाजपा के विजय कौशल राणा को 315 वोट से हराया था, जबकि अकाली उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह को 514 वोट मिले थे। वार्ड-1 में आप की जसविंदर कौर ने भाजपा की मनजीत कौर को 1,009 वोट से हराया था। यहां अकाली उम्मीदवार रंदीप कौर को 1,305 वोट मिले थे। इन चारों वार्डों में अकाली वोट भाजपा की हार के अंतर से अधिक थे।
अकाली दल के प्रभाव वाले वार्डों में भी भाजपा को उम्मीद
वार्ड-30 में अकाली दल के हरदीप सिंह ने 4,629 वोट लेकर जीत दर्ज की थी। यह अकाली दल के कुल 10,744 वोटों का करीब 43 प्रतिशत है। वार्ड-6 में भाजपा की सरबजीत कौर ने कांग्रेस की ममता गिरी को 502 वोट से हराया था, जबकि अकाली दल की करमजीत कौर को 486 वोट मिले थे। वार्ड-14 में भाजपा के कुलजीत सिंह संधू ने आप के कुलदीप सिंह को 255 वोट से हराया था। अकाली दल के कुलदीप सिंह को 770 वोट मिले थे। वार्ड-32 में भाजपा के जसमानप्रीत सिंह ने आप के संजीव कोचर को 940 वोट से हराया था। अकाली उम्मीदवार परजिंदर सिंह को 692 वोट मिले थे।

कांग्रेस और आप के सामने नई चुनौती
वर्ष 2021 में आप ने 14 और कांग्रेस ने आठ सीटें जीती थीं। भाजपा और अकाली दल के अलग-अलग लड़ने से वोटों का बंटवारा हुआ था। अब दोनों दलों के साथ आने से कांग्रेस और आप के सामने नई चुनौती होगी। 2021 में भाजपा को 1,13,045 (29.30 प्रतिशत), कांग्रेस को 1,14,942 (29.79 प्रतिशत), आप को 1,04,471 (27.08 प्रतिशत) और अकाली दल को 10,744 (2.78 प्रतिशत) वोट मिले थे। दोनों दलों के वोट जोड़ने पर भाजपा-अकाली गठबंधन का आंकड़ा 1,23,789 यानी 32.08 प्रतिशत बनता है। कुल वैध मत 3,85,830 थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed