फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The battle for the election of Senior Deputy Mayor-Deputy Mayor intensifies

Chandigarh News: सीनियर डिप्टी मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव की जंग तेज

Sun, 25 Feb 2024 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
The battle for the election of Senior Deputy Mayor-Deputy Mayor intensifies
चंडीगढ़। मेयर की कुर्सी इंडिया गठबंधन के पाले में आने के बाद अब चंडीगढ़ नगर निगम में 27 फरवरी को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होने जा रहा है। इसे लेकर भाजपा और इंडिया गठबंधन में जंग तेज हो गई है। हालांकि अभी तक आंकड़े भाजपा के पक्ष में हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में चुनावी अंकगणित में गठबंधन पीछे नजर आ रहा है। उधर, सूत्रों का दावा है कि आप और कांग्रेस दोनों मिलकर बागी हुए पार्षदों को मनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसके लिए पार्षदों के दोस्तों और रिश्तेदारों से संपर्क किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा में शामिल हुए आप के तीनों पार्षद पार्टी के संरक्षण में अपने-अपने वार्डों से बाहर किसी अज्ञात स्थान पर हैं जिसकी भनक आप और कांग्रेस को नहीं लगने दी जा रही है। बताया जा रहा है कि तीनों पार्षद 27 फरवरी को सीधे चुनाव के दिन लौटेंगे।
विज्ञापन

ऐसे में अगर आप के बागी पार्षद पार्टी में नहीं लौटे तो भाजपा के पास 18 मत होंगे, जिसमें एक वोट सांसद किरण खेर का भी है। वहीं, दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के पास 17 वोट हैं। एक वोट अकाली दल के पार्षद का है। सियासी उठापटक को देखते हुए भाजपा को पार्टी में आए तीनों पार्षदों को अपने खेमे में रखना चुनौती बना हुआ है। वहीं भाजपा को चुनाव में क्रॉस वोटिंग का भी खतरा है। लिहाजा सभी दल किसी भी तरह के बदलाव पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed