{"_id":"de12debf09af4e94876914a6a8ece230","slug":"the-audience-laughs-sidhu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली में सिद्धू ने लोगों को जमकर हंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली में सिद्धू ने लोगों को जमकर हंसाया
अमर उजाला ब्यूरो/छछरौली
Updated Wed, 08 Oct 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छछरौली के गांव लेदी में भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल के लिए प्रचार करने आए पूर्व सांसद और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने के साथ-साथ लोगों को जमकर हंसाया।
विज्ञापन
सिद्धू की उपस्थिति से मंच किसी टीवी चैनल के कॉमेडी शो सरीखा नजर आया। उन्होंने मंच से शेर-शायरी सुनाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
सिद्धू ने कांग्रेस सरकार पर बरसते हुए कहा कि जिस प्रदेश में दस साल से कांग्रेस की सरकार रही हो आज मै उस प्रदेश के एक गांव की सड़क से गुजर कर यहां आया हूं। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शायद सड़कों में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क है।
विज्ञापन
यहां का मुख्यमंत्री हर समय एक ही राग अलापता है कि नंबर वन हरियाणा आज वह नंबर वन हरियाणा भी देख लिया। राज्य में दस साल शासन करने के बाद भी सड़कों की ऐसी हालत है तो मुझे लगता है कि इनको चाहे दस-बीस साल ओर दे दो हालत सुधरने की बजाय और बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
अब समय आ गया है कि हरियाणा को इन चोरों उच्चकों से मुक्त कराने का, इसलिए हरियाणा में चल रही रस्म चौधरी पे चौधरी..चौधरी पे चौधरी.. इसका हरियाणा से बिल्कुल सफाया करना है। उन्होंने कहा कि मोदी ने संकल्प किया है कि इस देश को सोने की चिड़िया बनाएंगे। दूसरी ओर कांग्रेस ने संकल्प किया हुआ है कि देश को सोनिया की चिड़िया बनाएंगे।
मोदी की मेहनत ने कांग्रेस को दिल्ली से उखाड़ फेंक दिया है। अब हरियाणा में भी वही इतिहास दोहराना है। जनसभा में उपस्थित लोगों ने सिद्धू की शायरी और चुटकुलों का भरपूर आनंद उठाया। मंच पर भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री सुखराम, बलविंद्र चौधरी, हरनाम सिंह, ओम प्रकाश आर्य, सत्यदेव, शिवकुमार शर्मा, राजकुमार, बंसीलाल सैनी, सुखदेव सिंह गुजराल सहित अन्य मौजूद थे।