{"_id":"5fd524ab8ebc3e3b3e5ba45a","slug":"the-arbitrariness-of-the-corporation-employees-saheb-s-instructions-are-not-even-heard-chandigarh-news-pkl3969901168","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम कर्मचारियों की मनमानी... साहब के निर्देशों की भी नहीं होती सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम कर्मचारियों की मनमानी... साहब के निर्देशों की भी नहीं होती सुनवाई
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम कर्मचारियों की मनमानी इतनी बढ़ गई है कि वह अब अपने अधिकारियों की भी बात नहीं सुनते हैं। हल्लोमाजरा में तीन माह से पार्क व गलियों में पेबर ब्लॉक उखड़े पड़े हैं। उन्हें लगाने के लिए चीफ इंजीनियर शैलेन्द्र सिंह ने निर्देश दिए थे। लोगों ने आरोप लगाया कि जब जेई व एसडीओ को इस संबंध में कहा तो उन्होंने लोगों से कहा कि ठेकेदार से बात करें।
तीन माह पहले हल्लोमाजरा के पार्क व गलियों में पेबर ब्लॉक लगाने का काम शुरू हुआ था। उसके बाद किन्हीं कारणों से काम बंद हो गया। काफी दिन तक जब काम शुरू नहीं हुआ और दूसरी ओर समस्या बढ़ी तो क्षेत्रीय लोगों ने चीफ इंजीनियर से इसकी शिकायत की। उसके बाद तत्काल काम शुरू हो गया। तीन दिन बाद काम फिर बंद हो गया। लोगों ने कहा कि उन्होंने एसडीई जगदीप सिंह को फोन लगाया तो उन्होंने नहीं उठाया। इसके बाद लोगों ने जेई सुरेश को फोन किया, उन्होंने फोन नहीं उठाया, लेकिन मैसेज कर कहा कि इस संबंध में ठेकेदार से ही बात करें। लोगों ने कहा कि अधिकारियों से बात रख सकते हैं, लेकिन ठेकेदार से कैसे कह सकते हैं। उन्होंने नगर निगम से मांग की है कि उखड़े पेबर ब्लॉक को तुरंत ठीक किया जाए।
मामले के बारे में एक्सईएन को कहा गया था। उन्होंने जगह को दिखवाकर जल्द काम पूरा करवाने के लिए कहा था। अभी काम पूरा क्यों नहीं हुआ है, यह पता कर रहा हूं। जल्द काम पूरा करवाकर लोगों को सहूलियत की दी जाएगी।
विज्ञापन
-शैलेन्द्र सिंह, चीफ इंजीनियर