फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The air of Chandigarh is the cleanest in the country

लॉकडाउन का असरः देश में चंडीगढ़ की हवा सबसे साफ, इन वजहों से कम हुआ प्रदूषण

Sun, 29 Mar 2020 01:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Mar 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
The air of Chandigarh is the cleanest in the country
चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

लॉकडाउन का प्रदूषण पर जबरदस्त असर पड़ा है। हवा पूरी तरह से साफ हो चुकी है। आसमान भी नीला दिख रहा है। शनिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से चार बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक चंडीगढ़ का एयरक्वालिटी (एक्यूआई) इंडेक्स 17 दर्ज किया गया है, जो पूरे 101 शहरों में सबसे कम रहा है। सीपीसीबी हर रोज देश के 101 शहरों की एयर क्वालिटी का मूल्यांकन करता है। इसमें देश के सभी प्रमुख शहर शामिल हैं। चंडीगढ़ के पर्यावरण विशेषज्ञों ने माना है कि शनिवार के दिन की हवा की गुणवत्ता पिछले एक साल में सबसे साफ रही है।

विज्ञापन


उनका यह भी कहना है कि जब तक लॉकडाउन चलेगा, तब तक हवा की गुणवत्ता अच्छी बनी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देश भर में लॉकडाउन का एलान किया था। इसके बाद से सड़कों पर निजी वाहनों का चलना, निर्माण कार्य, इंडस्ट्री और ढाबे बंद हो गए हैं। इससे पूरे देश के साथ-साथ चंडीगढ़ की हवा में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि यदि लॉकडाउन नहीं होता तो इस समय एयरक्वालिटी इंडेक्स 100 के आसपास रहता। यह आकलन विशेषज्ञों ने अपने पूर्वानुमान के हिसाब से बताया है।
विज्ञापन


इन वजहों से कम हुआ पॉल्यूशन
विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण के सिर्फ एक कारण नहीं होते बल्कि कई फैक्टर एक साथ काम करते हैं। एक्यूआई में आए इस बदलाव के पीछे लॉकडाउन के अलावा बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश का भी योगदान रहा है। चंडीगढ़ में भी लगातार दो दिन बारिश हुई है। इससे पहले भी मार्च में रुक-रुक कर बारिशें होती रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों के मुताबिक लॉकडाउन से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो चुकी। होटलों के बंद होने से तंदूर से निकलने वाला धुआं भी नहीं है। इसके साथ निर्माण कार्य और कृषि से संबंधित गतिविधियां भी काफी कम हैं। इन सभी गतिविधियों से ही प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। इसका असर यह हुआ है कि शनिवार को पूरे दिन एयरक्वालिटी इंडेक्स 32 से ऊपर गया नहीं।


एयरक्वालिटी इंडेक्स शनिवार शाम चार बजे

  • शहर                     एक्यूआई
  • अमृतसर                  52
  • चंडीगढ़                    17
  • दिल्ली                     45
  • गजियाबाद              39
  • नोएडा                    38
  • मुंबई                      72
  • पंचकूला                  46
  • वाराणसी                50
  • इंदौर                     38

जब तक लॉकडाउन रहेगा, तब तक हवा की गुणवत्ता साफ रहेगी। कुछ लोगों का कहना है कि वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है, इसलिए प्रदूषण कम हो गया है। वाहन तो सिर्फ एक फैक्टर है, जबकि इसमें इंडस्ट्री, कृषि संबंधित गतिविधियां, होटल और रीजनल एमिशन मायने रखता है। मेरे हिसाब से जब से एयरक्वालिटी इंडेक्स शुरू हुआ है, तब से शनिवार की हवा सबसे साफ रही है। -रविंद्रा खैवाल, एडिशनल प्रोफेसर, स्कूल ऑफ पब्ल्कि हेल्थ पीजीआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed