फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The administrative face will change, from home-finance secretary to DC, ADC and Municipal Corporation Commissioner will change

Chandigarh News: बदलेगा प्रशासनिक चेहरा, गृह-वित्त सचिव से लेकर डीसी, एडीसी और नगर निगम आयुक्त बदलेंगे

Mon, 10 Jun 2024 06:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
The administrative face will change, from home-finance secretary to DC, ADC and Municipal Corporation Commissioner will change
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन का प्रशासनिक चेहरा जल्द बदलने वाला है। अगले कुछ दिनों में गृह सचिव और वित्त सचिव का कार्यकाल पूरा हो रहा है। गृह सचिव को केंद्रीय मंत्रालय में पोस्टिंग मिल चुकी है तो वित्त सचिव पद के लिए पंजाब ने नाम भी भेज दिए हैं। इसके साथ ही अगस्त में नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा और नवंबर में डीसी विनय प्रताप सिंह का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। इनके अलावा एडीसी अनीशा श्रीवास्तव ने अपना कैडर बदलवा लिया है। वह भी चंडीगढ़ से जल्द पदमुक्त हो सकती हैं।यूटी प्रशासन में प्रशासक के सलाहकार के बाद गृह सचिव, वित्त सचिव, डीसी, नगर निगम आयुक्त का पद सबसे अहम माना जाता है। इन चारों अधिकारियों का कार्यकाल लगभग पूरा हो चुका है। वर्ष 2000 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस नितिन कुमार यादव को सितंबर 2021 में चंडीगढ़ का गृह सचिव बनाया गया था। वर्तमान में यादव कई अहम पद संभाल रहे हैं, जिनमें गृह के अलावा राजस्व, आईटी, कानून व न्याय, पर्यावरण, वन, परिवहन, स्थानीय सरकार, समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास, सिटको चेयरमैन व अन्य है। उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले ही 30 मई को वाणिज्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। अब यूटी प्रशासन जब भी उन्हें चंडीगढ़ से पद मुक्त करेगा, वह मंत्रालय में जाकर अपना पद संभाल लेंगे। वहीं, वित्त सचिव विजय नामदेवराव ने मई 2021 में चंडीगढ़ ज्वाइन किया था। वह वित्त के अलावा आबकारी एवं कराधान, इंजीनियरिंग, आवास और अन्य विभिन्न विभागों की देखरेख कर रहे हैं। उनका कार्यकाल मई महीने में ही समाप्त हो गया था लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें एक महीने की एक्सटेंशन दी गई थी और वह 18 जून तक चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं देंगे। जड़े को चंडीगढ़ का मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी बनाया गया था।
विज्ञापन


वित्त सचिव के लिए पंजाब ने भेजा तीन अधिकारियों का पैनल
यूटी प्रशासन में वित्त सचिव का पद पंजाब से डेपुटेशन पर आए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के लिए आरक्षित होता है। पंजाब ने विजय नामदेवराव जड़े के स्थान पर तीन आईएएस अधिकारियों का पैनल प्रशासन को भेज दिया है। इनमें वर्ष 2007 बैच के आईएएस मोहम्मद तैय्यब, 2006 बैच के अमित ढाका और 2008 बैच के आईएएस अमित कुमार का नाम है। वर्तमान में अमित ढाका पंजाब में कार्मिक विभाग के सचिव के पद पर तैनात हैं। वहीं, आईएएस तैय्यब ट्रेजरी विभाग के निदेशक और आईएएस अमित ग्रामीण विकास के निदेशक के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। प्रशासक से चर्चा के बाद इन तीनों नामों में से एक की सिफारिश केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी। इसके बाद एमएचए से आदेश जारी होंगे।
विज्ञापन


आनिंदिता मित्रा और डीसी का कार्यकाल भी होने वाला है खत्म
हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी विनय प्रताप सिंह, जो वर्तमान में चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। उनका कार्यकाल नवंबर महीने में समाप्त हो रहा है। पंजाब कैडर की आईएएस अधिकारी आनिंदिता मित्रा, जो वर्तमान में नगर निगम की आयुक्त समेत अन्य पदों पर तैनात हैं, उनका कार्यकाल अगस्त में समाप्त हो रहा है। यूटी प्रशासन ने मित्रा के कार्यकाल में एक साल के विस्तार का अनुरोध पंजाब को मंजूरी के लिए भेजा है। अगर पंजाब मंजूरी देता है, तो विस्तार का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। प्रशासन ने गृह सचिव नितिन कुमार यादव और चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह की जगह लेने के लिए हरियाणा सरकार से आईएएस अधिकारियों के नाम का पैनल भी मांग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजीएमयूटी से एमपी कैडर की हुईं अनीशा श्रीवास्तव
शहर में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात वर्ष 2021 बैच की आईएएस अधिकारी अनीशा श्रीवास्तव भी चंडीगढ़ से जाने वाली हैं। उन्होंने अपना कैडर बदलवा लिया है। अनीशा एजीएमयूटी कैडर की अधिकारी थीं लेकिन हाल ही में उनकी शादी वर्ष 2021 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी टी प्रतीक राव से हुई है इसलिए उन्होंने अपना कैडर एजीएमयूटी से मध्य प्रदेश कैडर कराया है। सात जून को ही केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इसकी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed