फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The accused who cheated a girl in the name of getting a room online, arrested

Chandigarh News: ऑनलाइन कमरा दिलाने के नाम पर युवती को ठगने वाला आरोपी काबू

Fri, 05 Jan 2024 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
The accused who cheated a girl in the name of getting a room online, arrested
चंडीगढ़। युवती को चंडीगढ़ में किराए पर कमरा दिलाने के नाम पर 23,500 रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जीकरपुर के कौशल इनक्लेव निवासी अंकित गौड़ (30) के रूप में हुई है। साइबर अपराध पुलिस थाने ने बीते 29 दिसंबर को दर्ज धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में दर्ज मामले में यह गिरफ्तारी की है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। मामले में शिकायतकर्ता सेक्टर-34डी की प्रियंका राणा थी। वह चंडीगढ़ में किराए के कमरे की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसे फेसबुक पर एक विज्ञापन नजर आया। उस पर एक मोबाइल नंबर दिया हुआ था। 26 अगस्त को उस नंबर पर संपर्क कर आरोपी ठग ने पीड़िता को एक कमरे की तस्वीर दिखाई। नौ हजार रुपये प्रति माह किराए पर डील तय हुई। आरोपी ने पीड़िता को कुल 20 हजार रुपये देने को कहा। इसमें एक महीने का किराया, एक महीने का एडवांस और दो हजार रुपये ब्रोकरेज चार्ज थे। पीड़िता ने दिए हुए नंबर पर 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। वहीं, बाद में 3500 रुपये और मांगने पर दे दिए गए। हालांकि न तो शिकायतकर्ता को कमरा मिला और न ही उनके रुपये वापस हुए। आरोप के मुताबिक कुल 23,500 रुपये ठगे गए। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए जीकरपुर में रेड की और आरोपी को दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed