{"_id":"67db25f9855084454b04c908","slug":"the-accused-who-attacked-the-youth-with-knife-brick-and-sticks-has-been-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1091-661245-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: युवक पर चाकू, ईंट और डंडों से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: युवक पर चाकू, ईंट और डंडों से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामदरबार फेज-2 निवासी विशाल उर्फ बावा (24) के रूप में हुई है। पुलिस तीन नाबालिगों को पहले ही पकड़ चुकी है।
रामदरबार फेज-1 निवासी अंशु ने पुलिस को बताया 12 मार्च को विशाल उर्फ बावा और उसके साथियों ने उसके भाई निखिल पर हाथी पार्क में चाकू से हमला किया था। हमले के बाद उसके भाई ने वहां से भागकर जान बचानी चाही तो आरोपियों ने मकान नंबर 396 के पास फिर से डंडे, चाकू और ईंटों से हमला किया और उसे घायल कर दिया था।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर ने निखिल को अस्पताल पहुंचाया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने शिकायत के बाद 13 मार्च को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि पुलिस कई दिन से विशाल की तलाश कर रही थी।