{"_id":"647104e6e555a9c8610ff5c4","slug":"the-accused-reached-the-shooting-range-after-the-beetle-accident-chandigarh-news-c-16-sml1026-150012-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बीटल कार हादसे के बाद भागकर शूटिंग रेंज पहुंचा था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बीटल कार हादसे के बाद भागकर शूटिंग रेंज पहुंचा था आरोपी
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास-सारंगपुर मार्ग पर बीते 17 मई की शाम सड़क हादसे के बाद बीटल कार चालक परमवीर सिंह (19) और उसके साथ कार में मौजूद निशानेबाज युवती सेक्टर-25 शूटिंग रेंज में पहुंचे थे। युवती अपने निजी कोच के साथ एक्टिवा पर शूटिंग रेंज में दाखिल हुई। युवती ने बताया कि हादसे में उसके पीठ पर चोट आई थी। वहां लोग एंबुलेंस को बुलाने के बजाय वीडियो बनाने में लगे थे। 10 मीटर एयर पिस्टल कैटेगरी में खेलने वाली निशानेबाज ने बताया कि वह पुलिस जांच में शामिल हो चुकी है। वह शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस करती है। सूत्रों के मुताबिक शूटिंग रेंज में 10 से 12 कैमरे लगे हैं। पुलिस ने जांच में एंट्रेंस पर लगे कैमरे की फुटेज को ही अहम रखा है। परमवीर की ओर से परिजनों को जानकारी देने के बाद शाम 6.40 बजे अचानक कुछ गाड़ियां शूटिंग रेंज में दाखिल हुईं। इन गाड़ियों में 10 मिनट बाद परमवीर निकल गया जबकि रमन शाम सात बजे निकली। परमवीर इतनी देर किसके साथ रेंज में रहा, अंदर क्या बातचीत हुई यह अभी पता नहीं चल सका है? वहीं, शूटिंग रेंज के गार्ड ने निजी गाड़ियों को अंदर जाने से नहीं रोका जबकि रेंज में शाम 6 बजे के बाद एंट्री बंद है। हादसे से पहले दोपहर बाद साढ़े 3 बजे परमवीर और रमन रेंज में प्रैक्टिस के लिए आए थे। शाम 5.22 बजे परमवीर और रमन एक साथ निकले।
जालसाजी को लेकर भी जांच
जिस बीटल कार से यह हादसा हुआ था वह पोलो कार के नाम से पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रजिस्टर्ड है। कार का मालिक कमलजीत सिंह है। यदि जांच में कोई फर्जीवाड़ा पाया जाता है तो पुलिस जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज कर सकती है।
इनकी हो चुकी मौत
हादसे में राजमती देवी (52), विमलेश (52) मुस्तफा अली (23) की मौत हो गई थी। ये धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहते थे। हादसे में 7 लोग घायल हुए थे।
इस मामले की जांच को लेकर पुलिस की ओर से शूटिंग रेंज की सीसीटीवी फुटेज ली गई है। इसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
-कंवरदीप कौर, एसएसपी, चंडीगढ़