फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The accused of raping a girl by blackmailing her with obscene photos and videos was acquitted due to lack of evidence

Chandigarh News: युवती की अश्लील फोटो व वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोपी सबूतों के अभाव में बरी

Tue, 01 Oct 2024 06:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
The accused of raping a girl by blackmailing her with obscene photos and videos was acquitted due to lack of evidence
चंडीगढ़। युवती की अश्लील फोटो व वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को कोर्ट ने गवाहों के बयानों में विरोधाभास व सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। युवक की पहचान पंजाब के मलेरकोटला निवासी मनजोत बावा उर्फ शुगन (24) के रूप में हुई। यह मामला जुलाई 2021 का है जिसमें पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 13 जुलाई 2021 को दर्ज मामले में पुलिस को एक डाक द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा गया था। शिकायत में पीड़िता ने कहा कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती मनजोत बावा के साथ हुई थी। पहले तो केवल फोन पर ही बात होती थी, लेकिन बाद में एक-दूसरे से मिलने लगे। इसी दौरान बावा ने धोखे से उसकी कुछ अश्लील फोटो व वीडियो बना ली और उनके जरिए से ब्लैकमेल करनेे लगा। युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया और मना करने पर वह उसकी वीडियो वायरल करनेे का डर दिखाता था। इसके बाद उसने अपने दोस्त रोहित और भाई विक्की बावा के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीड़िता ने आरोपी द्वारा उससे 50 हजार रुपये भी ऐंठने के आरोप लगाए। इस मामले में शिकायत के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र थाने में पुलिस ने मनजोत बावा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था जिसमें सोमवार को फैसला आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed