{"_id":"676cbfa16aa4f7f83d090c47","slug":"the-accused-had-definite-information-about-vickys-arrival-at-hotel-sultanate-in-a-scorpio-car-chandigarh-news-c-16-pkl1043-593297-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: होटल सल्तनत में विक्की के स्कॉर्पियो कार से आने की पक्की सूचना थी आरोपियों के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: होटल सल्तनत में विक्की के स्कॉर्पियो कार से आने की पक्की सूचना थी आरोपियों के पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। विक्की की मोरनी रोड पर स्थित सल्तनत होटल में स्कॉर्पियो कार लेकर आने की पक्की सूचना आरोपियों के पास थी क्योंकि घटना से करीब 15 मिनट पहले क्लब संचालक मनील ने आरोपी को स्कॉर्पियो कार के पास आते देखा। आरोपी ने जेब में हाथ डाले हुए थे। मनील का चेहरा देखने के बाद वह वापस मूड़ गया जिससे साफ है कि आरोपी को विक्की के चेहरे की पहचान थी। या फिर किसी तस्वीर से विक्की को पहचान रहे थे।
आरोपियों के पास स्कॉर्पियो कार की ही इंफॉर्मेशन थी, क्योंकि घटना से करीब 15 मिनट पहले मनील मोंगिया क्लब से निकला और अपनी स्कॉर्पियो कार में बैठ गया। तभी पीली हुड पहने एक आरोपी मनील के पास आया। उसने देखा कि स्कॉर्पियों में विक्की नहीं है। करीब 15 मिनट बाद विक्की स्कॉर्पियो कार में बैठा तो ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
बॉक्स
होंडा सिटी कार में आए थे दो आरोपी
सूत्रों ने बताया कि पुलिस के हाथ जो आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज लगी उसमें पता चला कि वह होंडा सिटी कार में आए थे। कार में दो ही आरोपी थे। सूत्रों ने बताया कि एक आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली है, जिसे एक इनामी गैंगस्टर बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस जल्द ही इस मामले में अहम खुलासे कर सकती है। आरोपियों की टोल प्लाजा पर सीसीटीवी कैमरे में तस्वीरें आई हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
किसी को आने जाने की नहीं देता था खबर
विक्की जहां भी जाता था, किसी को भी जानकारी नहीं होती थी। वह क्लब में पार्टी करने के दौरान सबसे पहली शर्त थी रखता था कि उसके बारे में किसी को पता न चले। वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर डालने से रोकता था, लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड उसकी वीडियो डालती रही। विक्की के बारे में खास दोस्तों को भी जानकारी नहीं होती थी। ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि मोरनी रोड पर गांव के इलाकों में उसकी इंफॉर्मेशन कैसे आरोपियों तक पहुंची। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है।
बॉक्स
विक्की के साथ जहां-जहां भी गई गर्लफ्रेंड, उसकी सारी वीडियो इंस्टाग्राम पर डाली
पुलिस की शक की सुई विक्की की गर्लफ्रेंड की तरफ घूम रही है। विक्की ने घटना से आधे घंटे पहले पार्टी से चलने के लिए कहा था, लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड ने आधे घंटे बाद चलने को कहा। गर्लफ्रेंड विक्की के साथ जहां-जहां भी गई, उसकी सारी वीडियो इंस्टाग्राम पर डाली। सल्तनत होटल में विक्की के साथ बैठकर डाली गई वीडियो को 240 लोगों ने देखा भी है जिससे विक्की की लोकेशन के बारे में आरोपियों को पता चला गया। पंचकूला पुलिस विक्की की गर्ल फ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद विक्की की गर्लफ्रेंड को रिम्मी ने अपनी गाड़ी में उसके घर छोड़ा था। विक्की उसका भांजा तीर्थ और वंदना जैसे गाड़ी में बैठे आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान विक्की की गर्लफ्रेंड कार से दूर खड़ी थी। गोलियां चलते ही वह मौके से भाग गई।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब