{"_id":"6935e7e8b476d06dde00d4d3","slug":"the-absence-of-traffic-lights-under-the-flyover-causes-traffic-jams-chandigarh-news-c-16-pkl1046-890713-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक लाइट्स न होने से लगता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक लाइट्स न होने से लगता जाम
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे कोहिनूर ढाबा के पास स्थित प्रमुख चौराहा इन दिनों गंभीर ट्रैफिक समस्या से जूझ रहा है। चौराहे पर ट्रैफिक लाइट्स की सुविधा न होने के कारण वाहन चालक रोजाना लंबे जाम में फंस जाते हैं। इस स्थान की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि यहां चार नहीं बल्कि छह दिशाओं से वाहन आते हैं, जिसके कारण ट्रैफिक नियंत्रण बेहद मुश्किल हो जाता है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
इस मार्ग पर नगर परिषद, तहसील दफ्तर, डीएसपी कार्यालय, सुविधा केंद्र और पुलिस थाना जीरकपुर जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय स्थित हैं, जहां रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा लोहगढ़ गांव की ओर जाने का यही मुख्य प्रवेश मार्ग है। अंबाला से पटियाला चौक और पटियाला से अंबाला की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए भी यही एकमात्र रास्ता है।
ट्रैफिक पुलिस की तैनाती जरूरी
दोपहिया व चौपहिया वाहनों की भारी आवाजाही के बीच ट्रैफिक लाइट्स न होने से चालक जल्द निकलने की कोशिश में चौराहे पर फंस जाते हैं, जिससे अव्यवस्था और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों गुरमेल सिंह, अश्विनी कुमार, कुलदीप सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य का कहना है कि यहां ट्रैफिक लाइट्स या ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बेहद जरूरी है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम हो और यातायात सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन
यहां पर ट्रैफिक लाइट्स जरूर लगनी चाहिए क्योंकि इस चौक में बहुत ज्यादा ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। हमने पहले भी इस संबंधी उच्च अधिकारियों को लिखा है।- इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह बड़ैच, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर।
कोहिनूर ढाबा वाले चौक में ट्रैफिक बहुत बढ़ गया है। यह समस्या हमारे ध्यान में है। नगर परिषद की अगली हाउस मीटिंग में इस संबंधी प्रस्ताव पास करवा कर ट्रैफिक लाइट्स लगा दी जाएंगी। - चरणपाल सिंह, म्यूनिसिपल इंजीनियर, नप जीरकपुर।