फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The 35 feet tall statue of Shaheed Bhagat Singh at the International Airport will make you feel proud

Chandigarh News: इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शहीद भगत सिंह की 35 फीट ऊंची प्रतिमा महसूस कराएगी गर्व

Sat, 17 Aug 2024 06:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
The 35 feet tall statue of Shaheed Bhagat Singh at the International Airport will make you feel proud
चंडीगढ़। मोहाली स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 35 फीट ऊंची प्रतिमा देश के गौरव और उनकी शहादत की याद दिलाते हुए गर्व महसूस कराएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जालंधर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखा गया है। अब 28 सितंबर को उनके जन्म तिथि पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रमुख द्वार पर लगाई गई 35 फुट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन किया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश को आजादी दिलाने में जो शहादत दी है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। यह सरकार और समाज का दायित्व है कि वह युवाओं को शहीद भगत सिंह के कुर्बानी और उनकी सोच से परिचित कराए। वहीं सीएम मान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखे जाने को लेकर पंजाब सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने बताया कि शहीद करतार सिंह सराभा अपने समय में पायलट का कोर्स करने के लिए कैलिफोर्निया की बरकले यूनिवर्सिटी गए इसलिए उनके नाम पर हलवारा एयरपोर्ट का नाम रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed