फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Textile trader goes live on Facebook and jumped into Beas river

फेसबुक पर लाइव होकर कपड़ा व्यापारी ब्यास नदी में कूदा, गोताखोर और पुलिस टीमें तलाश में जुटीं

Tue, 09 Jun 2020 10:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ढिलवां (कपूरथला)
संवाद न्यूज एजेंसी, ढिलवां (कपूरथला) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Jun 2020 10:06 PM IST
सार

  • परेशानी के आलम में छह-सात दिन पहले घर से कार लेकर निकला था
  • थाना ढिलवां में पत्नी के बयान पर गुरदासपुर निवासी आरोपी पर केस दर्ज

विज्ञापन
Textile trader goes live on Facebook and jumped into Beas river

विस्तार

अमृतसर का कपड़ा व्यापारी व समाजसेवक फेसबुक पर लाइव होने के बाद ब्यास नदी में कूदा गया। व्यापारी के शव को ढूंढने के लिए थाना ढिलवां पुलिस ने गोताखोर लगाए हुए हैं। थाना ढिलवां में व्यापारी की पत्नी के बयान पर पुलिस ने गुरदासपुर निवासी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसे व्यापारी ने फेसबुक पर लाइव होकर अपने खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


हरविंदर कौर निवासी न्यू अंतरजामी कालोनी, मेन बाजार रांझे दी हवेली चाटी विंडगेट जिला अमृतसर ने बताया कि उसका पति मनजीत सिंह खालसा कपड़े का व्यापारी है। एक समाजसेवी संस्था का चेयरमैन भी है। इस संस्था में कई और भी सदस्य हैं। उनकी संस्था ने कोरोना वायरस के चलते दो माह लॉकडाउन में गरीब जनता को राशन बांटा। इस दौरान उसके पति से जतिंदर सिंह उर्फ लाडी निवासी कोटली सूरत मल्ली जिला गुरदासपुर का संपर्क हुआ। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पुलिस टीम पर किसान ने किए 100 फायर, हेड कांस्टेबल की मौत, दो घायल, बुलाने पड़े कमांडो
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने खुद भी एक संस्था चलाने का दावा किया। लाडी ने उसके पति से एक गरीब कन्या की शादी के लिए 15 हजार रुपये की राशि व अन्य सामान मांगा था जोकि उसके पति ने दे दिया। लोगों को राशन बांटने के कारण उसके पति के पास पैसे खत्म हो गए तो उसने दुकानों से उधार राशन लेकर बांटा। जतिंदर सिंह उर्फ लाडी से भी करीब 2.44 लाख रुपये का गेहूं उधार लिया था। 

इसमें से उसके पति ने करीब 80 हजार रुपये का गेहूं लाडी को लौटा दिया। रकम की अदायगी न होने के कारण जतिंदर सिंह उर्फ लाडी ने उसके पति का समाज में दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया। यहीं नहीं, सोशल मीडिया पर भी उसके पति के खिलाफ उल-जलूल बातें बनाकर वीडियो वायरल करने लगे। 


सोमवार शाम करीब सात बजे उसकी ननद सिमरनजीत कौर ने फोन कर बताया कि उसका पति ब्यास नदी से फेसबुक लाइव होकर आत्महत्या कर रहा है। ननद ने तुरंत थाना ब्यास को सूचित किया और थाना ब्यास की पुलिस को साथ लेकर पुल के नीचे उसकी तलाश करती रही। पुराने पुल के पास उसे उसके पति का कुर्ता-पायजामा, बास्केट, पगड़ी और पटका मिले।

हरविंदर कौर ने बताया कि उसका पति करीब छह-सात दिन से कार लेकर घर से इसी परेशानी के चलते निकला हुआ था। उसे पूरा यकीन है कि उसके पति ने लाडी से तंग होकर खुदकुशी की है। थाना ढिलवां के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चार गोताखोर ब्यास नदी में शव ढूंढने में लगे हैं। बुधवार को पीएपी जालंधर से टीम आकर शव की तलाश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed