फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terrorists are infiltrating through Punjab, alert was issued before Kathua attack

Chandigarh News: पंजाब के रास्ते घुसपैठ कर रहे आतंकी, कठुआ हमले से पहले किया गया था अलर्ट

Thu, 11 Jul 2024 08:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
Terrorists are infiltrating through Punjab, alert was issued before Kathua attack
या
विज्ञापन

कठुआ में सेना पर आतंकी हमले से पहले पंजाब में हुई थी घुसपैठ
---
-जम्मू-कश्मीर और पंजाब डीजीपी के बीच हाईलेवल मीटिंग में इनपुट हुआ शेयर
-कठुआ में सेना के गश्ती दल पर आतंकी हमले से पहले पंजाब में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर साझा किया था इनपुट
---
विशाल पाठक
चंडीगढ़। पंजाब के रास्ते पाकिस्तान से आतंकवादी भारत में घुसपैठ कर रहे हैं। कठुआ में हुए आतंकी हमले के तार पंजाब से जुड़ते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों पठानकोट, गुरदासपुर व आसपास के बॉर्डर एरिया में संदिग्ध देखे गए थे। संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पंजाब की ओर से केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को आगाह भी किया गया था। इससे पहले एजेंसियां कुछ कर पातीं, आतंकियों ने आठ जुलाई को सेना के गश्ती दल पर हमला कर दिया। इस हमले में पांच जवान बलिदान हो गए।

छह महीने में पंजाब सीमा में घुसपैठ करते हुए 21 पाकिस्तानियों को दबोचा गया है, जोकि भारत में घुसने की फिराक में थे। 8 जुलाई के हमले से पहले पंजाब में आतंकियों के घुसपैठ की गतिविधियां बढ़ी थीं। पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर और अन्य बॉर्डर एरिया में आतंकियों के देखे जाने की सूचना भी थी। इसको लेकर पंजाब के स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरे प्रदेश में सर्च अभियान भी चलाया था। यहां तक की पंजाब में बीते कुछ दिनों में आतंकियों को देखे जाने का इनपुट केंद्र व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा किया था, जिसके कुछ दिन बाद ही जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना के गश्ती दल पर आतंकी हमला सामने आया है। कठुआ में सेना पर हुए आतंकी हमले के तार कहीं न कहीं पंजाब से जुड़े हुए हैं, क्योंकि पंजाब में बीते दिनों देखे गए आतंकियों का अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


वीरवार को कठुआ में जम्मू-कश्मीर और पंजाब के डीजीपी के अलावा बीएसएफ और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों के बीच हुई इंटरस्टेट को-ऑर्डिनेशन मीटिंग में इन बातों पर एक दूसरे से इनपुट साझा किया गया। डीजीपी गौरव यादव ने को-ऑर्डिनेशन मीटिंग के बारे में बताया कि जम्मू-कश्मीर और पंजाब का एक बड़ा क्षेत्रफल पाकिस्तान से सटा हुआ है, ऐसे में इस मीटिंग में जहां दोनों प्रांतों में आतंकी गतिविधियों और उनके मॉड्यूल पर नकेल कसने के लिए इनपुट शेयर किए, वहीं दोनों राज्यों की पुलिस फोर्स के बीच तालमेल बढ़ाने को लेकर प्लानिंग की गई। मीटिंग में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव, जम्मू कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन और बीएसएफ के विशेष महानिदेशक पश्चिमी कमान वाई वी खुरानिया समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों राज्य इंटरनल सिक्योरिटी मजबूत करेंगे
पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि को-ऑर्डिनेशन मीटिंग में दोनों राज्यों की इंटरनल सिक्योरिटी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। विशेष तौर पर पंजाब के सरहदी इलाकों और अंतरराज्यीय सीमाओं से जुड़े जिलों में सतर्कता बढ़ाई जाएगी। मीटिंग में यह बात सामने आई है कि पाकिस्तानी आतंकी पंजाब के रास्ते घुसपैठ कर जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं।


अमरनाथ यात्रा को लेकर भी हुआ मंथन
बैठक में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। अमरनाथ यात्रा पर देश के हर कोने से श्रद्धालु जाते हैं, ऐसे में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की रूपरेखा तैयार की गई। मीटिंग में मौजूदा अफसरों ने बताया कि आतंकी अब आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर अपने गिरोह और हैंडलरों से बात करते हैं, ऐसे में बीएसएफ, एनआईए और अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की भी मदद लेने के लिए रणनीति तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed