{"_id":"5921c75d4f1c1bbd138b457d","slug":"terrorist-module-busted-in-amritsar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों के साथ दो आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों के साथ दो आतंकी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Mon, 22 May 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए हथियारों के साथ बीएसएफ अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। अमृतसर पुलिस ने बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स की मदद से आतंक के बड़े मॉडयूल का भंडाफोड़ किया है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर कनाडा और पाकिस्तान से संपर्क रखने वाले दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस का दावा है कि ये पंथ के दुश्मनों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।
सुरक्षा बलों ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। इनसे बरामद हथियारों में एक एके-47 असॉल्ट राइफल, पांच हैंड ग्रेनेड, एक एमएम पिस्टल, पांच पिस्टल और विभिन्न हथियारों के 450 कारतूस शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक दोनों आतंकी पाकिस्तान से भारतीय सीमा में भेजे हथियारों को हासिल करने की कोशिश कर रहे थे, तभी सुरक्षा बलों ने काबू कर लिया। आतंकवादियों की पहचान मान सिंह (40) और शेर सिंह (28) के रूप में हुई है। मान सिंह हरगोबिंदपुर, गुरदासपुर और शेर सिंह करतारपुर, जालंधर का रहने वाला है।
विज्ञापन
शुरुआती पूछताछ में इन्होंने बताया कि ओंटेरियो, कनाडा का एक कट्टरपंथी गुरजीवन सिंह पिछले छह माह के दौरान दो बार पंजाब आया था। उसने पाकिस्तान में अपने खालिस्तानी संपर्कों द्वारा हथियार और गोला बारूद का इंतजाम किया था। गुरजीवन सिंह दो साल से इनके संपर्क में था। उसी ने इनको पंजाब में आतंकी हमले करने को प्रेरित किया था।
गिरफ्तार आतंकियों ने बताया कि गुरजीवन ने पंजाब दौरों के समय उन्हें एके-47 राइफल व अन्य हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दी थी। ये गुरजीवन के साथ हथियार हासिल करने उत्तर प्रदेश भी गए थे, पर सफल नहीं हो सके, जिसके बाद गुरजीवन ने पाकिस्तान में अपने खालिस्तानी संपर्कों और आईएसआई में मौजूद आकाओं द्वारा हथियार का प्रबंध करने का वादा किया था।

पंजाब में बड़े आतंकी हमले की थी तैयारी
दो आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : Demo Photo
मान सिंह ने माना कि वह कई बार पाकिस्तान जा चुका है, वहां के कुछ खालिस्तानियों के संपर्क में था। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान हथियार भारत-पाक सीमा के पास दबे हुए मिले, दोनों आतंकी उसे हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। वे रविवार सुबह उस जगह पहुंचे और जहां हथियार दबाए गए थे, वह जगह ढूंढने की कोशिश कर रहे थे।
तभी बीएसएफ ने इन्हें काबू कर लिया। खेप में पांच 7.62 एमएम पिस्तौल, उनके छह मैगजीन व 205 कारतूस, दो मैगजीन व 77 कारतूसों के साथ एक 9 एमएम पिस्तौल, तीन मैगजीन व 257 कारतूसों के साथ एक एके-47 राइफल, पांच हैंड ग्रेनेड, 39 कारतूसों के साथ एक 32 बोर की पिस्तौल, एक मैगजीन व 17 कारतूसों के साथ एक 315 बोर राइफल भी शामिल है। पुलिस दोनों आतंकियों से पूछताछ कर रही है और गुरजीवन के दौरों के संबंध में इमिग्रेशन रिकार्ड हासिल किया जा रहा है।