{"_id":"6822ea8174caa863130e15f2","slug":"terrorist-happy-pasia-henchman-caught-by-chandigarh-crime-branch-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: ट्रेन पकड़ने पहुंचा हैप्पी पसिया का गुर्गा क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, क्राॅस फायरिंग के बाद धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: ट्रेन पकड़ने पहुंचा हैप्पी पसिया का गुर्गा क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, क्राॅस फायरिंग के बाद धरा
Tue, 13 May 2025 03:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 13 May 2025 03:29 PM IST
सार
हरवंत उर्फ हैरी आतंकी हैप्पी पसिया का करीबी गुर्गा है। उसके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं। हत्या के मामले में वह भगौड़ा था। आरोपी ने हैप्पी पसिया और मन्नू अगवान के कहने पर पंजाब में कई जगहों पर फायरिंग भी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी हैप्पी पसिया के तीसरे गुर्गे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी हरवंत उर्फ हैरी के रूप में हुई है। आरोपी ने पकड़ने पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम पर गोली चला दी, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हवाई फायर कर मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी से एनआईए, आईबी और पंजाब पुलिस पूछताछ करने सीआईए पहुंची है।
क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार रात को जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला और सुमनदीप सिंह को दो पिस्टल, आरडीएक्स, 9 गोलियां और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया था। जिनका अदालत से चार दिन का रिमांड हासिल किया था। रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद पुलिस ने तीसरे गुर्गे हरवंत सिंह उर्फ हैरी को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश करेगी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ट्रेन से गुवाहाटी भागने की फिराक में थे। हरवंत उर्फ हैरी आतंकी हैप्पी पसिया का करीबी गुर्गा है। उसके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं। हत्या के मामले में वह भगौड़ा था। आरोपी ने हैप्पी पसिया और मन्नू अगवान के कहने पर पंजाब में कई जगहों पर फायरिंग भी की है। सूत्रों ने बताया कि हैप्पी पसिया की गिरफ्तारी के बाद मन्नू अगवान उसकी गैंग को संभाल रहा है। सूत्रों ने बताया कि एनआईए, आईबी और पंजाब पुलिस के अधिकारी आतंकी पासिया के साथियों से पूछताछ करने के लिए चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच पहुंची।