{"_id":"64075dc05e31881d0a0d6303","slug":"terrorist-gurpatwant-singh-pannu-released-video-on-social-media-threatening-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधर रहा आतंकी पन्नू: वीडियो जारी कर बोला- 15 और 16 मार्च को दिखाऊंगा शक्ति, ट्रेनों को रोकने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधर रहा आतंकी पन्नू: वीडियो जारी कर बोला- 15 और 16 मार्च को दिखाऊंगा शक्ति, ट्रेनों को रोकने की दी धमकी
Tue, 07 Mar 2023 09:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 07 Mar 2023 09:26 PM IST
सार
खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू ने वायरल वीडियो में कहा है कि 15-16 मार्च को होने वाले जी- 20 बैठक का स्वागत खालिस्तान का बैनर लगाकर किया जाएगा। उसके समर्थक 15-16 मार्च को रेल रोककर अपनी शक्ति दिखाएंगे। रेलवे स्टेशन, अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर और बठिंडा बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश में बैठा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि सिख फॉर जस्टिस के कार्यकर्ताओं ने अमृतसर के पास वेरका में खालिस्तान का झंडा फहराया है। अब वे अमृतसर में होने वाली जी-20 के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आने वाले विदेशी मेहमानों के समक्ष भी प्रदर्शन करके और बताएंगे कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। यह खालिस्तान है और यहां आप का स्वागत है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस अधिकारियों ने वायरल वीडियो में पन्नू के दावे को झूठ बताया है। एडीसीपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि वीडियो में जो लोकेशन दिखाई गई है वह वेरका बाइपास पर नहीं है। पुलिस की टीमें वेरका बाइपास के अलावा अन्य इलाकों में भी उस तरह की लोकेशन तलाश रही हैं।
विज्ञापन
खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू ने वायरल वीडियो में कहा है कि 15-16 मार्च को होने वाले जी- 20 बैठक का स्वागत खालिस्तान का बैनर लगाकर किया जाएगा। उसके समर्थक 15-16 मार्च को रेल रोककर अपनी शक्ति दिखाएंगे। रेलवे स्टेशन, अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर और बठिंडा बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
आतंकवादी पन्नू ने अपने वीडियो में मुख्यमंत्री भगवंत मान और देश के गृह मंत्री अमित शाह को भी धमकी दी है। पन्नू ने कहा है 100 करोड़ रुपये से नई सड़कें बनाई जा रही है... रंग रोगन हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब के किसान खुदकुशी करने को मजबूर हो रहे हैं। उनके लिए सरकारों के पास राशि नहीं है। पन्नू इससे पहले भी दो बार वीडियो जारी करके जी-20 के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रदर्शन की बात कह चुका है।