{"_id":"579220154f1c1b3859c4ba20","slug":"terrorist-attack-mock-drill-pathankot-by-indian-army","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देखिए, आतंकियों के चंगुल से सेना ने कैसे छुड़ाए अमरनाथ यात्री?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, आतंकियों के चंगुल से सेना ने कैसे छुड़ाए अमरनाथ यात्री?
अमर उजाला ब्यूरो, पठानकोट
Updated Mon, 01 Aug 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्रम में अमरनाथ यात्रियों को बंधक बना रखा था। आतंकी करीब 4 बताए जा रहे थे। मिशन पर 100 के करीब सेना के जवान पहुंचे और जीत हासिल की। एक आतंकी को मार दिया गया, जबकि तीन जीवित पकड़ लिए गए। हैरान मत हों, ये कवायद थी मॉक ड्रिल की।
पठानकोट के थाना तारागढ़ में स्थित आदर्श पुरी आश्रम में इसका आयोजन किया। पठानकोट पुलिस व 29-वी इंफेंटरी डिवीजन आर्मी द्वारा आतंकी हमला हो जाने के बाद आतंकियों पर धावा बोला और लोगों को आश्रम से सुरक्षित निकाला।
एसएसपी राकेश कौशल ने बताया कि इस दौरान आर्मी के मेजर जनरल रजेश वर्मा, कमांडिग आफिसर, 29-वी 29-वी इंफेंटरी डिवीजन, ब्रिगेडियर बेइल, ब्रिगेडियर राजेश चोपड़ा, ब्रिगेडियर गायकवाड आफिसरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
जिला पुलिस के हेम पुष्प पीपीसी, एसपी आपरेशन पठानकोट, कुलदीप सिंह पीपीएस डीएसपी देहाती पठानकोट, जगत सिंह पीपीएस डीएसपी एसएसजीटी मुख अधिकारी थाना तारागढ़, मुख्य अधिकारी थाना कानवां ने भाग लिया।

गोलाबारी में एक आतंकवादी मारा गया
army mock drill
- फोटो : amar ujala
इस मॉकड्रिल में दिखाया गया कि चार आतंकवादियों द्वारा एक आश्रम पर सुबह हमला कर वहां के लोगों तथा श्री अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को बंधक बनाया गया था। सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस के एसएसजी कमांडो तथा 100 अन्य जवानों ने एसपी की अध्यक्षता में तुरंत वहां पहुंचकर आश्रम को घेरा डाला।
गोलाबारी में एक आतंकवादी मारा गया तथा 3 अंदर छिपे रहे। इस पर आर्मी की सूचना मिलने पर आश्रम को घेर लिया गया। आर्मी के हेलिकाप्टर, पैरा कमाडो दस्तों को आश्रम के पास उतारा गया तथा आर्मी की स्पेशल फोर्स ने योजना से आश्रम पर धावा बोला और लोगों सुरक्षित आश्रम से निकाला। इस दौरान तीन आतंकवादियों को भी काबू कर लिया गया।
इस मॉकड्रिल का मकसद यह बताना था कि ऐसे समय में पुलिस व आर्मी की क्या भूमिका रहती है। इस दौरान यह भी नोटिस किया गया कि क्या क्या कमियां रह गई थी। एसएसपी ने कहा कि आने वाले समय में ऐसी और भी मॉकड्रिल की जाएंगी। इस मॉकड्रिल से पुलिस व आर्मी जवानों को काफी लाभ हुआ और इससे भविष्य में इनमें बेहतर तालमेल पैदा होगा।