फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terror of stray dogs in district court premises

Chandigarh News: जिला अदालत परिसर में लावारिस कुत्तों का आतंक

Wed, 30 Jul 2025 12:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Terror of stray dogs in district court premises
चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर में लंबे समय से लावारिस कुत्तों का आतंक है। अकसर वकीलों के चैंबरों के बाहर व अदालत परिसर में लावारिस कुत्ते रास्ता रोककर बैठे रहते हैं। इससे अदालतों में आने वाले लोगों व वकीलों में भय का माहौल रहता है। अफसोस की बात है कि नगर निगम के अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के दौरान होती है ज्यादा परेशानी
अकसर बारिश के दौरान अदालत परिसर में घूमने वाले लावारिस कुत्ते पागल नजर आते हैं। ये किसी को भी काटने के लिए आतुर दिखते हैं। नगर निगम के अधिकारियों को इस तरफ अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अदालत परिसर में वकीलों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी इनसे काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

-अशोक चौहान एडवोकेट, जिला बार एसोसिएशन प्रधान चंडीगढ़
चैंबरों के बाहर घूमते हैं लावारिस कुत्ते
जिला अदालत परिसर में बने चैंबरों के बाहर इन लावारिस कुत्तों की भरमार है जो जानलेवा साबित हो सकते हैं। ये लावारिस कुत्ते अक्सर चेंबरो के बाहर सोए रहते हैं। जिससे चेंबर में आने वाले लोगों को भी डर लगता है ओर वकीलों को भी बाहर आने पर डर लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल गोगना एडवोकेट, जिला अदालत चंडीगढ़
अदालत परिसर में भी भरमार
जिला अदालत में जाने से पहले ध्यान से जाना पड़ता है। परिसर की सीढि़यों में अक्सर ये लावारिस कुत्ते सोए रहते हैं। ये सोए हुए काफी खतरनाक लगते हैं और रास्ता भी रोके रहते हैं।
-जगतार कुरील एडवोकेट, जिला अदालत चंडीगढ़
सर्विस ब्लॉक के बाहर भी अकसर लावारिस कुत्तों की भरमार होती है। जगह-जगह ये बैठे रहते हैं जो आने-जाने वालों के लिए परेशानी पैदा करते हैं। इन्हें यहां से हटाया जाना चाहिए।

- पूजा दिवान एडवोकेट, जाॅइंट सेक्रेटरी जिला अदालत चंडीगढ़
वॉशरूम के बाहर भी बैठे रहते हैं लावारिस कुत्ते
वकीलों के चैंबरों में जाने वाली सीढि़यों के पास बने हुए अधिकांश वॉशरूम के बाहर लावारिस कुत्ते बैठे रहते हैं। ये पानी से सने होते हैं जो आने-जाने वाले वाले वकीलों व दूसरे लोगों के कपड़े भी खराब कर देते हैं। इन्हें देखकर डर भी लगता है। इनसे हर समय बचकर ही निकलना पड़ता है कि कहीं काट ही न लें।
- गीतांजलि वाधवा एडवोकेट, जिला अदालत चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed